अहोई अष्टमी पूजा विधि Ahoi Ashtmi vrat 2024 Puja Vidhi
अहोई अष्टमी व्रत शुभ मुहूर्त 2024 Ahoi Ashtmi Puja Date Timing
- साल 2024 में अहोई अष्टमी का व्रत 24 अक्टूबर को रखा जाएगा|
- अष्टमी तिथि शुरू होगी – 24 अक्टूबर प्रातःकाल 01:18 मिनट पर |
- अष्टमी तिथि समाप्त होगी – 25 अक्टूबर प्रातःकाल 01:58 मिनट पर |
- पूजा का शुभ मुहूर्त होगा – शाम 05:57 मिनट से शाम 07:10 मिनट तक|
- चंद्रोदय का समय होगा – रात्रि 12:31 मिनट |
- तारों को देखने के लिये साँझ का समय – सायंकाल 06:19 मिनट|
अहोई अष्टमी पूजा विधि Ahoi Ashtmi vrat Pujan Vidhi
मान्यताओं के अनुसार अहोई अष्टमी के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान के बाद निर्जल व्रत का संकल्प लेना चाहिए। पूजा के लिए घर की साफ़ दीवार पर अहोई माता, सेह व उसके सात पुत्रों का चित्र बनाएं वहां पर जल से भरा कलश रखे. इस दिन सायंकाल तारे दिखाई देने के समय पूजा का विधान है साँझ के समय में अहोई माता को रोली-चावल, कुमकुम व अन्य सभी पूजन सामग्री अर्पित कर मीठे पुए का भोग लगाएं। अब हाथों में गेहूं के दाने लेकर व्रत कथा पढ़ें या सुने और आरती करें रात्रि में तारों को देखने के समय में अर्घ्य देकर व्रत सम्पन्न करे.
अहोई अष्टमी उपाय Ahoi Ashtmi Upay
- शास्त्रों के अनुसार अहोई अष्टमी के दिन से लेकर भैया दूज तक पारद के शिवलिंग पर ब्रह्म मुहूर्त में दूध से अभिषेक करने पर मनोकामना पूरी होती है.
- अहोई अष्टमी के दिन पूजा के दौरान पति-पत्नी को देवी पार्वती को सफेद फूल अर्पित करना चाहिए।
- इस दिन घर में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। अगर अहोई अष्टमी पर तुलसी का पौधा लगाकर रोजाना इसकी पूजा की जाय तो संतान के जीवन में खुशहाली बनी रहती हैं और तरक्की के योग बनते है.
- अहोई अष्टमी के दिन अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए अहोई माता को श्रृंगार का सामान अर्पित करना चाहिए.