फाल्गुन अमावस्या 2021 शुभ योग विधि उपाय March Amavasya Date Time 2021 

फाल्गुन अमावस्या 2021 शनि कृपा पाने के उपाय March Amavasya Upay 2021

फाल्गुन अमावस्या 2021 फाल्गुन अमावस्या 2021 – शास्त्रों में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि फाल्गुन अमावस्या कहलाती हैं। शास्त्रों में यह तिथि पितरों को मोक्ष दिलाने वाली तिथि मानी जाती है. जब कोई अमावस्या शनिवार के दिन पड़े तो उसे शनिश्चरी या शनिवारी अमावस्या कहते है शास्त्रों में शनिवारी अमावस्या का संयोग बहुत ही शुभ माना जाता है. इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उनकी विशेष पूजा अर्चना करना लाभकारी होता है. साल 2021 फाल्गुन मास की अमावस्या शनिवार के दिन पड़ने के कारण शनिश्चरी अमावस्या होगी. इसके अलावा इस दिन ग्रहो का खास संयोग भी रहेगा. आज हम आपको साल 2021 फाल्गुन शनिश्चरी अमावस्या तिथि, शुभ मुहूर्त, विधि, शुभ योग और इस दिन शनि दोष से मुक्ति पाने के उपायों के बारे में बताएँगे.

फाल्गुन अमावस्या शुभ मुहूर्त 2021 March Amavasya 2021 Date Time

  1. साल 2021 में फाल्गुन अमावस्या 13 मार्च शनिवार को है.
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 12 मार्च शुक्रवार दोपहर 3:04 मिनट पर |
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 13 मार्च शनिवार दोपहर 3:52 मिनट पर |

फाल्गुन अमावस्या पूजा विधि Amavasya Vidhi

अमावस्या तिथि स्नान दान व पितरों को मोक्ष दिलाने वाली तिथि है। अमावस्या पर शनिवार का योग ख़ास होता है इस दिन प्रातःकाल दैनिक कार्यों से निवृत होकर किसी पवित्र नदी जलाशय कुंड या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान कर सूर्यदेव को ताम्बे के पात्र से जल का अर्घ्य दे.  इसके बाद पितरों की आत्म शांति के लिए दान, तर्पण, श्राद्ध के कार्य करे. अब पीपल के पेड़ को जल का अर्घ्य देकर उसके नीचे सरसों के तेल का एक दीया जलाकर परिक्रमा कर ले इसके बाद शनि चालीसा व शनि मंत्रो का जाप करे. शनिवारी अमावस्या के दिन भगवान् शिव की आराधना करने से शनि गृह के शुभ फल जातक को प्राप्त होते है.

अमावस्या पर चर्तुग्रही योग का संयोग Amavasya Shubh Yog 2021

साल 2021 फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि पर शनिवार के शुभ योगके साथ साथ चार ग्रहों का योग भी बनेगा. जिसमे सूर्य, चंद्र, बुध, शुक्र कुंभ राशि में रहेंगे. अर्थात शनि की राशि में ही चार ग्रहो की युति का योग बनेगा. जो की स्नान दान ओउजा पाठ व उपायों की दृष्टि से बेहद लाभकारी होगा.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

अमावस्या उपाय Mauni Amavasya Upay

  1. शनैश्चरी अमावस्या के दिन भगवान शिव की आराधना कर शिव सहस्त्रनाम या शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करे इससे व्यक्ति को शनि के प्रकोप का भय नहीं रहता.
  2. शनैश्चरी अमावस्या पर शनि देव को नीले रंग के फूल व काले रंग की बाती से तिल के तेल का एक दीपक अर्पित करे यह उपाय शनि दोष को दूर करता है.
  3. शनैश्चरी अमावस्या के दिन शाम के समय पीपल के वृक्ष की पूजा कर पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाये.
  4. शनिवारी अमावस्या पर हनुमान जी की पूजा करना भी बहुत ही लाभकारी होता है. आज के दिन किसी भी हनुमान मंदिर में जाकर प्रसाद चढ़ाकर सुन्दरकाण्ड का पाठ करने पर शनि दोष दूर होते है.
  5. शनि देव के प्रकोप से बचने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए अमावस्या के दिन काली गाय की सेवा करे और गाय को चारा व रोटी खिलाएं.
error: