नवरात्रि दूसरा दिन डेट टाइम Shardiya Navratri Second Day Puja Vidhi

नवरात्रि दूसरा दिन शुभ मुहूर्त Navratri Maa Brahmcharini Puja Vidhi

Navratri Second Day

Navratri Second Day शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 26 सितम्बर सोमवार से हो चुकी है नवरात्रि के इन नौ दिनों में देवी मां के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है शास्त्रों के अनुसार साल 2022 में शारदीय नवरात्री का दूसरा नवरात्री व्रत 27 सितम्बर को रखा जायेगा. नवरात्रि के दूसरे दिन देवी दुर्गा के के दूसरे स्वरुप देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। मान्यता है की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से जीवन में धन-समृद्धि, खुशहाली आती है। आज हम आपको साल 2022 शारदीय नवरात्रि दूसरे नवरात्रि व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री, विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय के बारे में बताएँगे.

शारदीय नवरात्री दूसरा दिन शुभ तिथि 2022 Shardiya Navratri 2022 Muhurat

  1. साल 2022 में शारदीय नवरात्रि का दूसरा नवरात्रि व्रत 27 सितम्बर मंगलवार को रखा जायेगा. 
  2. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी.

कैसा है देवी ब्रह्मचारिणी स्वरुप Goddess Brahmcharini Swaroop

पौराणिक कथाओ के अनुसार देवी ब्रह्मचारिणी का अर्थ है तप का आचरण करने वाली| माता का यह रूप ज्योर्तिमय है। मां दुर्गा के दूसरे अवतार मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की बात करें, तो इनके दाहिने हाथ में जप की माला और बाएं हाथ में कमंडल है। देवी ब्रह्मचारिणी साक्षात ब्रह्म का स्वरूप है देवी ब्रह्मचारिणी ने शिवजी को पति रूप में प्राप्त करने के लिए हजारों सालों तक निर्जल निराहार रहकर तपस्या की। जिस कारण उनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा।

माता ब्रह्मचारिणी पूजन विधि Goddess Brahmcharini Pooja Vidhi

Navratri Second Day नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान करे और व्रत का संकल्प करे. अगर आपने कलश स्थापना की है तो विधिवत उसकी पूजा करे. इसके बाद सभी देवी देवताओ का आह्वाहन कर देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करे. पूजास्थल में धूप दीप जलाकर माँ की प्रतिमा को स्नान कराकर तिलक करे और उन्हें उनके प्रिय फूल, अक्षत, रोली, चंदन, पान, सुपारी और फल व मेवे अर्पित करे. आज के दिन माता रानी को शक्कर का भोग लगाएं। माँ के मन्त्र ओम देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः का जाप कर व्रत कथा का पाठ और दुर्गा चालीसा का पाठ करें इसके बाद आरती कर ले.

दूसरा नवरात्रि रंग व भोग Second Navratri Color Bhog 

Navratri Second Day माता ब्रह्मचारिणी को नारंगी और हरा रंग बेहद प्रिय है नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा में नारंगी और हरे रंग के वस्त्रो का प्रयोग विशेष लाभकारी होता है शास्त्रोंके अनुसार दूसरे नवरात्रि व्रत के दिन मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर का भोग लगाने से माँ जल्दी प्रसन्न होती हैं।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

नवरात्रि दूसरा दिन उपाय Navratri Second Day Upay

  1. देवी ब्रह्मचारिणी को गुड़हल और कमल का फूल बेहद पसंद है इसीलिए आज के दिन पूजा में माँ को गुड़हल और कमल का फूल उनके चरणों में अर्पित करे
  2. साथ ही माँ को शक्कर, मिश्री, दूध से बनी मिठाई या खीर बनाकर माँ को भोग लगाने के बाद कन्याओ को प्रसाद स्वरुप वितरण करना चाहिए.
  3. इस दिन माता ब्रह्मचारिणी के मंत्रो का 1 रुद्राक्ष, स्फटिक या कमलगट्टे की माला से जाप करे इस उपाय से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.
  4. आज के दिन सफ़ेद वस्तुओ का दान करना शुभ होता है.

error: