महाशिवरात्रि 2024 कब है Maha Shivratri 2024 Mein Kab Hai

महाशिवरात्रि पूजा विधि Maha Shivratri Vrat Vidhi

Maha Shivratri 2024Maha Shivratri 2024 फाल्गुन का महीना भगवान शिव के भक्तो के लिए बेहद खास माना जाता है. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि व्रत रखा जाता है. ऐसी मान्यता है की इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था| आइये जानते है साल 2024 में महाशिवरात्रि व्रत कब है, दिन व सही तारीख, पूजा व पारण का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करना चाहिए|

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2024 Maha Shivratri Shubh Muhurat 2024

  1. साल 2024 में महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च शुक्रवार के दिन रखा जायेगा |
  2. चतुर्दशी तिथि शुरू होगी – 8 मार्च रात्रि 09:57 मिनट पर|
  3. चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी – 9 मार्च सायंकाल 06:17 मिनट पर|
  4. निशिथ काल पूजा का समय होगा – 9 मार्च सुबह 12:04 मिनट से 12:52 बजे तक|

रात्रि चारो प्रहर पूजा मुहूर्त 2024 Maha Shivratri Puja Muhurat 2024

  1. रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – सायंकाल 06:29 मिनट से रात्रि 09:28 मिनट तक
  2. रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – रात्रि 09:28 मिनट से 9 मार्च सुबह 12:28 मिनट तक
  3. रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – 9 मार्च प्रातः काल 12:28 मिनट से 03:28 मिनट तक
  4. रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा का समय – 9 मार्च प्रातः काल 3:28 मिनट से 06:27 मिनट तक

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.

महाशिवरात्रि पारण 2024 Maha Shivratri Paaran 2024

धार्मिक मान्यता अनुसार किसी भी व्रत का पूर्ण फल पाने के लिए व्रत का पारण जरूर करना चाहिए. जो लोग महाशिवरात्रि व्रत में निशिता काल और रात्रि के चार प्रहर में शिव आराधना करते हैं उन्हें अगले दिन सूर्योदय के बाद व्रत पारण करना चाहिए. वहीं जो भक्त महाशिवरात्रि को पूरा दिन व्रत रखकर पारण करते है उन्हें शाम की पूजा के बाद भोजन ग्रहण कर पारण करना चाहिए. पंचांग के साल 2024 में महाशिवरात्रि व्रत का पारण 9 मार्च सुबह 06:27 मिनट से सायंकाल 03:28 मिनट तक किया जायेगा|

महाशिवरात्रि पूजा विधि Maha Shivratri Puja Vidhi 2024

महाशिवरात्रि के दिन घर केअलावा शिवालयो में पूजा का विधान है. ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प ले. पूजा के शुभ मुहूर्त में शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराकर ‘ॐ नमः शिवायः’ मंत्र का जाप करे. इसके बाद धूप-दीप जलाकर महादेव को बिल्व पत्र, साबूत अक्षत, धतूरा, चन्दन, पुष्प, अर्पित कर खीर का भोग लगाए. अंत में भगवन शिव की आरती करे. महाशिवरात्रि के दिन रात्रि के चारों प्रहर में की गयी पूजा शुभ मानी जाती है.

महाशिवरात्रि पर क्या करे Maha Shivratri Kya Kare

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है इस दिन व्रत रखे और शिवालय जाकर भगवान शिव का दूध मिले जल से अभिषेक करे और महादेव को उनकी प्रिय चीजे अर्पित कर भोग लगाए. सुबह शाम शिव मंत्रो का जाप, शिव चालीसा का पाठ और आरती करे. महाशिवरात्रि पर रात में शिव मंदिर में दीपक जलाएं. इससे घर में सुख समृद्धि आती है और मनोकामना पूरी होती है.

error: