फाल्गुन पूर्णिमा कब है 2023 Phalgun Purnima 2023 Date Time

फाल्गुन होली पूर्णिमा 2023 Holi Purnima Puja Vidhi

Phalgun Purnima 2023 Phalgun Purnima 2023  शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि बहुत खास मानी जाती है। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को पवित्र नदियों में स्न्नान के बाद व्रत उपवास और दान किया जाता है. फाल्गुन माह में आने वाली पूर्णिमा पर होलिका दहन की परंपरा है. इस दिन होलिका दहन और लक्ष्मी जयंती भी मनाई जाती है. आइये जानते है साल 2023 फाल्गुन पूर्णिमा व्रत की सही तिथि, पूजा मुहूर्त, पूजा विधि, चंद्रोदय समय और इस दिन किये जाने वाले एक विशेष उपाय क्या है|

फाल्गुन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2023 Phalgun Purnima 2023 Shubh Muhurat

  1. साल 2023 में फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत 7, मार्च मंगलवार को रखा जायेगा|
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 06 मार्च सायंकाल 04:17 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 07 मार्च सायंकाल 06:09 मिनट पर|
  4. चंद्रोदय का समय होगा – 07 मार्च शाम 06:19 मिनट पर|
  5. पूजा का शुभ मुहूर्त होगा – दोपहर 12:09 मिनट से दोपहर 12:56 मिनट तक|
  6. होलिका दहन 7 मार्च को किया जायेगा|
  7. होलिका दहन का मुहूर्त- शाम 6:29 मिनट से 8:52 मिनट तक|

फाल्गुन पूर्णिमा पूजा विधि Phalgun Purnima puja vidhi

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन प्रातः स्नान के बाद सूर्यदेव को 1 लोटा जल अर्पित करे. पूजा स्थल पर भगवान विष्णु जी की प्रतिमा को तिलक धूप-दीप, फल-फूल और तुलसी दल अर्पित करे. इसके बाद सत्यनारायण भगवान की कथा सुने. फाल्गुन पूर्णिमा की रात चंद्रमा की पूजा कर अर्घ्य दे. शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है होलिका दहन से पहले होली पूजन की परंपरा है

इस दिन प्रातः काल स्नान के बाद सूर्य देव को 1 लोटा जल अर्पित कर दान पुण्य के कार्य करे. शाम के समय होलिका दहन वाले स्थान पर जाकर शुभ मुहूर्त में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे और होलिका व प्रह्लाद की प्रतिमाये बनाकर सभी पूजन सामग्री जैसे- रोली, पुष्प, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, पांच प्रकार के अनाज, एक लोटा में जल होलिका को अर्पित करे. अब होलिका की परिक्रमा कर कच्चा सूत होलिका में लपेट ले. परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करे.

फाल्गुन पूर्णिमा उपाय Phalgun Purnima Upay

  1. फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर भगवान श्री विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा और श्री सूक्त का पाठ करें. इससे जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती.
  2. इस तिथि पर होलिका दहन किया जाता है ऐसे में किसी कार्य विशेष में सफलता के लिए फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन की पूजा के दौरान नारियल के साथ पान और सुपारी होलिका को अर्पित करें.
  3. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी जयंती भी मनाई जाती है इसीलिए इस दिन दक्षिणावर्ती शंख से लक्ष्मी माता का अभिषेक कर ओम लक्ष्मी नम: मंत्र का जाप करने से आर्थिक लाभ होता है.
  4. फाल्गुन पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध मिले जल से अर्घ्य दें फिर शुद्ध घी का दीपक जलाकर चन्द्रमा को खीर अर्पित करे इस उपाय से जीवन में आ रही आर्थिक परेशानिया दूर होने लगती है.
error: