कार्तिक अमावस्या कब है 2023 Kartik Amavasya 2023 Date

कार्तिक अमावस्या अमावस्या उपाय Diwali Amavasya Upay 2023

Kartik Amavasya 2023 DateKartik Amavasya 2023 Date शास्त्रों के अनुसार कार्तिक मास में आने वाली अमावस्या बहुत ही खास मानी जाती है. मान्यता है की कार्तिक अमावस्या पर देवी लक्ष्मी धरती पर आती है इसीलिए कार्तिक अमावस्या की रात दीपावली का पावन पर्व मनाया जाता है. यह महीना श्रीहरि और मां लक्ष्मी का प्रिय महीना है. इस माह और इस माह की अमावस्या को तीर्थ, स्नान-दान, पितृ पूजा से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. साल 2023 में कार्तिक अमावस्या तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, स्नान-दान का समय, पूजा विधि, दिवाली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त और इस दिन कौन से उपाय करने शुभ होते है|

कार्तिक अमावस्या शुभ मुहूर्त 2023 Kartik Amavasya 2023 Date

  1. साल 2023 में कार्तिक अमावस्या 13, नवम्बर सोमवार को होगी|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 12, नवम्बर दोपहर 02:44 मिनट पर|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 13, नवम्बर दोपहर 02:56 मिनट पर|
  4. पूजा का शुभ मूहूर्त होगा – प्रातःकाल 11:44 मिनट से दोपहर 12:27 मिनट|
  5. स्नान दान का समय होगा – प्रातःकाल 04:56 मिनट से प्रातःकाल 05:59 मिनट|

दिवाली शुभ मुहूर्त 2023 Diwali Festival 2023 Date Time

  1. साल 2023 में दीपावली 12 नवंबर रविवार को मनाई जाएगी|
  2. पूजा का शुभ मुहूर्त्त होगा – 12 नवंबर शाम 05:39 मिनट से शाम 07:35 मिनट तक |
  3. प्रदोष काल पूजा मुहूर्त होगा – शाम 05:29 मिनट से शाम 08:08 मिनट तक |
  4. वृषभ काल समय होगा – शाम 05:39 मिनट से 07:35 मिनट तक |
  5. लक्ष्मी पूजा के लिए महानिशीथ काल मुहूर्त – रात 11:39 मिनट से मध्यरात्रि 12:31 मिनट तक|

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

अमावस्या पूजा विधि Amavasya Puja Vidhi

कार्तिक मास की अमावस्या केदिन दिवाली मनाई जाती है इस दिन माँ लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा का विधान है. अमावस्या के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर सूर्योदय से पूर्व ही स्नान कर लेना चाहिए. इससे पितर, मां लक्ष्मी और विष्णु जी बेहद प्रसन्न होते हैं. स्कंदपुराण के अनुसार कार्तिक अमावस्या को गीता पाठ, अन्न दान और दीप दान करना चाहिए. इसके साथ ही विष्णुप्रिया तुलसी की पूजा करें, भगवान विष्णु को तुलसी चढ़ाये, इससे धनागमन होता है. रात्रि में शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी गणेश जी का पूजन कर दीपदान करना चाहिए.

कार्तिक अमावस्या उपाय Kartik Amavasya Upay

  1. शास्त्रों के अनुसार सभी अमावस्या तिथियों में कार्तिक अमावस्या बेहद खास मानी जाती है इस दिन कई ज्योतिष उपाय किये जाने है जो जातक को धनलाभ कराने वाले होते है.
  2. कार्तिक अमावस्या को दिवाली अमावस्या भी कहते है इस दिन जरूरतमंदों को भोजन कराने और दक्षिणा देने से अन्न-धन की कमी नहीं होती.
  3. कार्तिक अमावस्या के दिन भगवान विष्णु का नाम जपते हुए आटे की 108 गोलियां बनाकर इन्हे मछलियों को खिलाने से आर्थिक स्तिथि मजबूत होती है.
  4. कार्तिक अमावस्या यानि दिवाली की शाम घर के ईशान कोण में मौली के धागे से बनी बत्ती में घी और थोड़ी सी हल्दी डालकर दीप जलाने से आर्थिक दिक्कतें दूर होती है|
error: