विवाह पंचमी शुभ मुहूर्त Vivah Panchami Shubh Muhurat 2024
विवाह पंचमी 2024 तिथि व शुभ मुहूर्त Vivah Panchami 2024
- साल 2024 में विवाह पंचमी 6 दिसंबर शुक्रवार को है|
- पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – 5 दिसंबर दोपहर 12:49 मिनट पर|
- पञ्चमी तिथि समाप्त – 6 दिसंबर दोपहर 12:07 मिनट पर|
- पूजा का अभिजीत मुहूर्त – प्रातःकाल 11:45 मिनट से दोपहर 12:32 मिनट|
- गोधूलि पूजा मुहूर्त – सायंकाल 05:55 मिनट से सायंकाल 06:20 मिनट|
विवाह पंचमी पूजा विधि Vivah Panchami Puja Vidhi
विवाह पंचमी के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान के बाद पूजास्थल पर भगवान श्री राम और माता सीता की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत उनकी पूजा करे. उन्हें सुंदर वस्त्रों और आभूषणों से सजाएं. इसके बाद सभी पूजन सामग्री अर्पित करे. दीपक जलाकर मंत्र जाप और आरती करें. व्रत कथा का पाठ करें। भोग में तुलसी पत्र शामिल करें. पूजा के बाद प्रसाद का वितरण करें। आज के दिन केले के पेड़ की पूजा करना अति शुभ होता है.
विवाह पंचमी उपाय Vivah Panchami Upay
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विवाह पंचमी के दिन उपवास रखकर प्रभु राम और माता सीता की पूजा करनी चाहिए.
- इस दिन जरूरतमंदो को दान करना शुभ होता है..
- विवाह पंचमी के दिन माता जानकी को सुहाग का सामान अर्पित करना चाहिए.
- विवाह पंचमी के दिन विधिपूर्वक भगवान राम और माता सीता की पूजा के बाद राम-सीता प्रसंग का पाठ करना चाहिए.