सावन में 2 पूर्णिमा जानें राखी कब है Sawan Purnima Mahasanyog 2023

सावन पूर्णिमा राखी पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2023 Rakhi Purnima 2023

Sawan Purnima Sawan Purnima  हिन्दू धर्म में सावन मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व है पूर्णिमा तिथि पर स्नान दान करना बेहद श्रेष्ठ माना जाता है सावन पूर्णिमा के दिन भाई बहिन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है इस साल अधिकमास होने के कारण सावन में 2 पूर्णिमा का महासंयोग बन रहा है ऐसे में लोग कन्फ्यूज हैं कि स्नान-दान या रक्षा बंधन वाली पूर्णिमा कौन सी है. तो आइये जानते है साल 2023 में सावन पूर्णिमा व्रत तिथि, शुभ मुहूर्त, रक्षाबंधन कब मनाया जायेगा, और रखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है|

सावन अधिकमास की पूर्णिमा कब है 2023 Sawan Adhik Purnima 2023

  1. साल 2023 में सावन में 2 पूर्णिमा पड़ेंगी
  2. सावन अधिकमास पूर्णिमा 1 अगस्त को है
  3. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 1 अगस्त प्रातःकाल 03:51 बजे|
  4. पूर्णिमा तिथि समाप्त – 2 अगस्त प्रातःकाल 12:01 मिनट पर|
  5. श्रावण अधिक पूर्णिमा के दिन प्रीति योग और आयुष्मान योग बनेगा।
  6. प्रीति योग 1 अगस्त शाम 06:52 मिनट तक इसके बाद्द आयुष्मान योग शुरू होगा

सावन पूर्णिमा 2023 Sawan Purnima 2023

  1. साल 2023 में दूसरी सावन पूर्णिमा 30 अगस्त को है
  2. व्रत की पूर्णिमा होगी – 30 अगस्त
  3. स्नान दान की पूर्णिमा होगी – 31 अगस्त
  4. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 30 अगस्त प्रातःकाल 10:58 बजे|
  5. पूर्णिमा तिथि समाप्त – 31 अगस्त प्रातःकाल 07:05 मिनट पर|
  6. इस दिन सुकर्मा योग बनेगा जो सुबह 09:32 मिनट से 31 अगस्त शाम 05:15 मिनट तक रहेगा

रक्षाबंधन कब मनाया जाएगा Raksha Bandhan kab hai

रक्षाबंधन का त्योहार हर साल श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाता है. चूंकि इस बार सावन में दो पूर्णिमा पड़ रही है, इसलिए त्योहार की तिथि को लेकर भी लोग कन्फ्यूज हो सकते हैं. ऐसे में शास्त्रों के अनुसार रक्षा बंधन 30 अगस्त की पूर्णिमा को मनाया जायेगा. हालांकि 30 अगस्त को भद्रा होने की वजह से त्योहार 30 अगस्त की रात और 31 अगस्त की सुबह मानना शुभ होगा.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त 2023 Raksha Bandhan 2023 Shubh Muhurat

  1. ज्योतिष अनुसार साल 2023 में रक्षाबंधन का पर्व 30 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाएगा
  2. 30 अगस्त के दिन भद्रा होने के कारण इस बार भी रक्षाबंधन 30 और 31 अगस्त 2 दिन का होगा
  3. 30 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त – रात्रि 09:01 मिनट से निषिथ काल रात 12.28 मिनट तक|
  4. 31 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त – सुबह 7:00 मिनट तक|
  5. भद्रा का समय – 30 अगस्त प्रातःकाल 10:58 मिनट् से रात्रि 9:01 मिनट तक|
error: