विवाह पंचमी पूजा विधि Vivah Panchami Puja vidhi Upay
विवाह पंचमी 2024 तिथि व शुभ मुहूर्त Vivah Panchami 2024
- साल 2024 में विवाह पंचमी 6 दिसंबर शुक्रवार को है|
- पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – 5 दिसंबर दोपहर 12:49 मिनट पर|
- पञ्चमी तिथि समाप्त – 6 दिसंबर दोपहर 12:07 मिनट पर|
- पूजा का अभिजीत मुहूर्त – प्रातःकाल 11:45 मिनट से दोपहर 12:32 मिनट|
- गोधूलि पूजा मुहूर्त – सायंकाल 05:55 मिनट से सायंकाल 06:20 मिनट|
विवाह पंचमी पूजा विधि Vivah Panchami puja vidhi
शास्त्रों के अनुसार विवाह पंचमी के दिन ब्रह्ममुहूर्त में स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहने और राम विवाह का संकल्प ले. पूजास्थल पर भगवान श्री राम और माता सीता की प्रतिमा स्थापित कर भगवान राम को पीले और माता सीता को लाल वस्त्र अर्पित करे. इसके बाद विधिपूर्वक राम-सीता विवाह संपन्न कराएं और “ॐ जानकीवल्लभाय नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करते हुए गठबंधन करें। अंत में आरती के बाद गांठ लगे वस्त्र को अपने पास रख लें। यह शुभ होता है|
विवाह पंचमी उपाय Vivah Panchami Upay
- विवाह पंचमी के दिन भगवान श्रीराम और माता सीता की पूजा के बाद रामचरितमानस या रामायण का पाठ करना शुभ होता है|
- विवाह पंचमी के दिन माता सीता को सिंदूर अर्पित करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है|
- आज के दिन भगवान को तुलसी के पत्ते और पंचामृत का भोगलगाना चाहिए|
- विवाह पंचमी के दिन सुहाग का सामान दान करना शुभ माना जाता है|
- यदि विवाह में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही हो तो विवाह पंचमी के दिन भगवान राम व माता सीता को साबुत हल्दी चढ़ानी चाहिए|