X
    Categories: UpcharNuskhe

नवरात्री 2025 माँ दुर्गा किस वाहन पर सवार होकर आ रही है Shardiya Navratri Date Time 2025

शारदीय नवरात्री 2025 Shardiya Navratri 2025

Shardiya Navratri Date Time 2025आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि की शुरुवात होती है. शारदीय नवरात्रो का समापन विजयादशमी दशहरे के दिन किया जाता है. मान्यताओं के अनुसार हर साल मां दुर्गा का आगमन किसी विशेष सवारी पर होता है जिसका विशेष महत्व होता है. पहले दिन कलश स्थापना के साथ 9 दिनों के नवरात्रे शुरू होते है. इस साल शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 22 सितम्बर से हो रहा है. आइये जानते है साल 2025 नवरात्रो में कलश स्थापना शुभ मुहूर्त, नवरात्रो में मां दुर्गा का वाहन और इस बार माँ की सवारी भक्तों को क्या विशेष संकेत दे रही है|

शारदीय नवरात्री कलश या घटस्थापना मुहूर्त 2025 Shardiya Navratri 2025 Muhurat

  1. साल 2025 में शारदीय नवरात्रि का पर्व 22 सितम्बर सोमवार से शुरू होगा|
  2. प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 22 सितम्बर प्रातःकाल 01:23 मिनट
  3. प्रतिपदा तिथि समाप्त – 23 सितम्बर प्रातःकाल 02:55 मिनट
  4. घटस्थापना मुहूर्त – प्रातःकाल 06:09 मिनट से प्रातःकाल 08:06 मिनट
  5. घटस्थापना अभिजित मुहूर्त – प्रातःकाल 11:49 मिनट से दोपहर 12:38 मिनट
  6. दुर्गा अष्टमी – 30 सितंबर मंगलवार
  7. दुर्गा नवमी – 1 अक्टूबर बुधवार
  8. नवरात्रि पारणा, दशहरा – 2 अक्टूबर गुरुवार

क्या होगी माँ के आगमन की सवारी Shardiya Navratri Wahan

शास्त्रों के अनुसार मां दुर्गा के आगमन या विदाई का वाहन दिन के अनुसार तय होता है। इसलिए हर बार माता रानी की सवारी अलग-अलग होती है। इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत सोमवार से हो रही है। ऐसे में माता रानी का वाहन हाथी होगा। मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा जब धरती पर हाथी में विराजमान होकर आती हैं तो इसे शुभ माना जाता है। जो अच्छी वर्षा, समृद्ध फसल, आर्थिक स्थिरता और शांति का प्रतीक है

मां दुर्गा की विदाई का वाहन Shardiya Navratri Wahan

इस बार विजयादशमी 2 अक्टूबर 2025 गुरुवार को है इसलिए मां दुर्गा की विदाई पालकी पर होगी, यह वाहन सुख, समृद्धि और सामाजिक विकास का प्रतीक माना जाता है।

Related Post