माघ भौमवती अमावस्या 2022 शुभ मुहूर्त Magh Amavasya Date Time 2022 

भौमवती अमावस्या 2022 तिथि Amavasya Upay 2022

Magh Amavasya Date Time 2022 Magh Amavasya Date Time 2022 शास्त्रों के अनुसार हर माह के कृष्ण पक्ष की आखिरी तिथि अमावस्या कहलाती है अमावस्या तिथि दान, स्नान, पितृ तर्पण के लिए उत्तम मानी जाती है ज्योतिष की माने तो इस साल माघ माह की मौनी अमावस्या पर भौमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग बन रहा है जब कोई अमावस्या मंगलवार के दिन पड़ती है तो उसे भौमवती अमावस्या कहते है शास्त्रों में भौमवती अमावस्या कर्ज मुक्ति से जुड़े उपायों के लिए विशेष मानी जाती है। इस दिन सुख-समृद्धि और सौभाग्य प्राप्ति के लिए किये उपाय लाभकारी होते है. आज हम आपको साल 2022 माघ मौनी भौमवती अमावस्या तिथि, पूजा विधि, नियम और इस दिन किये जाने वाले उपायों के बारे में बताएँगे.

भौमवती अमावस्या शुभ मुहूर्त 2022 Magh Amavasya 2022 Date Time

  1. साल 2022 में माघ मास भौमवती अमावस्या 1 फ़रवरी मंगलवार के दिन है.
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 31 जनवरी दोपहर 02:18 मिनट पर
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 1 फ़रवरी दोपहर 11:15 मिनट पर

भौमवती अमावस्या पूजा विधि Magh Amavasya Vidhi

Magh Amavasya Date Time 2022 मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर स्नान और दान करने का विशेष महत्व माना गया है। माघ माह की भौमवती मौनी अमावस्या के दिन संभव हो तो सबसे पहले किसी पवित्र नदी में स्नान करे या फिर घर पर ही स्नान के बाद सूर्यदेव को जल का अर्घ्य देकर बहते जल में पितरों के निमित तिल प्रवाहित करे फिर जरूरतमंद को भोजन व दान दक्षिणा दे. मान्यता अनुसार अमावस्या तिथि पर स्नान के बाद प्रातःकाल पीपल के वृक्ष में जल अर्पित कर संध्याकाल में दीपक प्रज्वलित करना अति शुभ होता है इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। भौमवती अमावस्या के दिन पितरों की पूजा करने से व्यक्ति पितृ ऋण से मुक्त होता है और उसे पितृ आशीर्वाद मिलता है.

अमावस्या नियम Amavasya Niyam

  1. यदि संभव हो तो भौमवती मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर प्रातःकाल नदी, सरोवर या पवित्र कुंड में स्नान करने के बाद अनाज, वस्त्र, तिल, आदि चीजों का का दान करें।
  2. अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित कर पितृ तर्पण करें इससे उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  3. अमावस्या के दिन पूर्ण रूप से सात्विकता का ख्याल रखे.
  4. इस दिन घर पर आये किसी व्यक्ति को खाली हाथ ना जाने दे.
  5. अमावस्या के दिन किसी भी बड़े बूढ़े का अपमान ना करे.
  6. भौमवती अमावस्या के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन जैसे प्याज,लहसुन आदि का सेवन ना करें।

भौमवती अमावस्या उपाय Bhaumwati Amavasya Upay

  1. अमावस्या के दिन मौनी रहकर दान का बहुत अधिक महत्व है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन दान करने से कई गुना फल मिलता है इसीलिए अमावस्या के दिन आप अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें।
  2. प्रातःकाल स्नान के बाद सूर्य देव को 1 लोटा जल का अर्घ्य दे इससे आपको सूर्य कृपा प्राप्त होती है.
  3. भौमवती अमावस्या के दिन गाय की पूजा कर गाय को हरा चारा खिलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं।
  4. अमावस्या के दिन सुबह स्नान के बाद आटे की गोलियां बनाकर किसी तालाब या नदी में मछलियों को खिलाने से जीवन की कई परेशानियों का अंत हो सकता है।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  1. मंगलवारी या भौमवती अमावस्या के दिन हनुमान मंदिर में सिन्दूरी चावल अर्पित करने से धनलाभ और कर्ज से मुक्ति मिलती है.
  2. भौमवती अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें इससे सौभाग्य बढ़ता है.
error: