अब्दुल कलाम के प्रेरणादायक सुविचार A. P. J. Abdul Kalam Thoughts and Quotes

अब्दुल कलाम के अनमोल ज्ञानवर्धक विचार Best Thoughts of A. P. J. Abdul Kalam

%e0%a4%85%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%9e%e0%a4%beए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक और शिक्षक रह चुके हैं. सभी व्यक्ति इनके जीवन से भली-भांति परिचित हैं. ऐ पी जे अब्दुल कलाम भारत के सबसे पसंदीदा युथ आइकॉन थे. ये बहुत ही मेहनती तथा अपने हर कार्य को बहुत मेहनत व लग्न के साथ करते थे. जिससे इन्होंने अपने जीवन में कामयाबी की रह देखी. डॉक्टर ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम का जन्म जन्म 15 अक्टूबर 1931 में रामेश्वरम, रमानाथपुरम जिला, ब्रिटिश राज (मौजूदा तमिलनाडु, भारत) में हुआ था. इन्हें मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाना जाता है.

विचार (Quotes) 1. चूँकि हम सब भगवान के पुत्र है इसलिए हम हर उस चीज़ से बड़े है जो हममे हो सकती है।

विचार (Quotes) 2. क्या हम यह नहीं जानते कि आत्म सम्मान आत्म निर्भरता के साथ आता है ?

विचार (Quotes) 3. युद्ध किसी भी समस्या का स्थाई हल नहीं है।

विचार (Quotes) 4. हमे युवाओ को नौकरी चाहने वालो की अपेक्षा नौकरी देने वाला बनाना होगा।

विचार (Quotes) 5. आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।

विचार (Quotes) 6. इंतज़ार करने वालो को सिर्फ उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते है।

विचार (Quotes) 7. इससे पहले की सपने सच हो आपको सपने देखने होंगे।

विचार (Quotes) 8. यदि हम सवतंत्र नहीं है तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा।

विचार (Quotes) 9. जब कोई राष्ट्र हथियार युक्त देशो से घिरा हो, तो उसे भी हथियार युक्त होना पडेगा।

विचार (Quotes) 10. कृत्रिम सुख की बजाये ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।

विचार (Quotes) 11. भारत में हम बस मौत, बीमारी , आतंकवाद और अपराध के बारे में पढ़ते हैं।

विचार (Quotes) 12. जीवन एक कठिन खेल है।  आप इस जन्मसिद्ध अधिकार को केवल एक व्यक्ति बनकर ही जीत सकते है।

विचार (Quotes) 13. जब तक भारत दुनिया में अपने कदमो पर खड़ा नहीं है, तब तक हमे कोई आदर नहीं करेगा। इस दुनिया में डर के लिए कोई जगह नहीं है। केवल ताकत ही ताकत का सम्मान करती है।

विचार (Quotes) 14. किसी भी धर्म में किसी धर्म को बनाए रखने और बढाने के लिए दूसरों को मारना नहीं बताया गया।

विचार (Quotes) 15. हमे करोडो लोगो के देश की तरह सोचना और कार्य करना चाहिए न की लाखो लोगो के देश की तरह।  सपना, सपना, सपना !

विचार (Quotes) 16. शिक्षाविद को छात्रों में रचनात्मकता, जानने की भावना और नैतिक नेतृत्व की क्षमता का निर्माण कर उनका आदर्श बन जाना चाहिए।

विचार (Quotes) 17. सपना वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे।

विचार (Quotes) 18. अंग्रेजी आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में विज्ञान के मूल काम अंग्रेजी में हैं। मेरा विश्वास है कि अगले दो दशक में विज्ञान के मूल काम हमारी भाषाओँ में आने शुरू हो जायेंगे, तब हम जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे।

विचार (Quotes) 19. भारत को एक मूल्य प्रधान राष्ट्र के साथ, एक विकसित राष्ट्र, एक समृद्ध राष्ट्र और एक स्वस्थ राष्ट्र के रूप में तब्दील होना होगा।

विचार (Quotes) 20. मुझे बताइए , यहाँ का मीडिया इतना नकारात्मक क्यों है? भारत में हम अपनी अच्छाइयों, अपनी उपलब्धियों को दर्शाने में इतना शर्मिंदा क्यों होते हैं? हम एक माहान राष्ट्र हैं।  हमारे पास ढेरों सफलता की गाथाएँ हैं, लेकिन हम उन्हें नहीं स्वीकारते।  क्यों?

विचार (Quotes) 21. भगवान, हमारे निर्माता ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में  असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं।  ईश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।

विचार (Quotes) 22. हर राष्ट, चीन से यह सीख सकता है की हमे ग्रामीण स्टार पर अच्छे उद्यमों, अच्छी गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाओ और शैक्षिक सुविधाओ के निर्माण पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

विचार (Quotes) 23. हमने किसी भी देश पर कभी आक्रमण नहीं किया है।  हमने उनके देश की जमीन नहीं हड़पी है, अपनी संस्कृति, अपने इतिहास और अपने जीवन जीने के तरीके को उन पर लागू करने की कोशिश नहीं की।

विचार (Quotes) 24. अगर किसी देश को भ्रष्टाचार – मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो , मेरा दृढ़तापूर्वक  मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं. पिता, माता और गुरु।

विचार (Quotes) 25. कितने सही रूप से क़ानून अपराध को खत्म कर सकता है ? बहुत तेजी से कारवाई करने के लिए एक तंत्र होना चाहिए। नियम कुछ ऐसे हो की उन्हें पकड़ो और सजा दो।

विचार (Quotes) 26. हम एक राष्ट्र के रूप में विदेशी चीज़ों से लगाव क्यों कर रहे है ? क्या यह हमारे औपनिवेशिक युग की एक विरासत है।  हम विदेशी टीवी सेट खरीदना चाहते है।  हम विदेशी शर्ट पहनना चाहते है।  हम विदेशी प्रौधोगिकी खरीदना चाहते है, सब कुछ आयात करने का यह कैसा जुनून है ?

विचार (Quotes) 27. दुनिया की आबादी के लगभग आधे लोग ग्रामीण क्षेत्रों में और ज्यादातर गरीबी की हालत में रहते है। मानव विकास में इस तरह की असमानता ही दुनिया में अशांति और हिंसा के प्राथमिक कारणों में से एक है।

विचार (Quotes) 28. आकाश की तरफ देखिये. हम अकेले नहीं हैं. सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता है।

विचार (Quotes) 29. इसका मतलब है, जो लोग उच्च और जिम्मेदार पदों पर है, अगर वे धर्म के खिलाफ जाते है, तो धर्म ही एक विध्वंसक के रूप में तब्दील हो जाएगा।

विचार (Quotes) 30. मेरा नज़रिया यह है की जवानी में हम अधिक आशावादी और कल्पनाशील होते है और हम दूसरों से कम प्रभावित होते है।

विचार (Quotes) 31. भारत को अपनी ही छाया चाहिए, और हमारे पास स्वयं के विकास का प्रतिरूप होना चाहिए।

विचार (Quotes) 32. हम  केवल तभी याद किये  जाएंगे यदि हम हमारी युवा पीढ़ी को एक समृद्ध और सुरक्षित भारत दे सके जो की सांस्कृतिक विरासत के साथ साथ आर्थिक समृद्धि के परिणाम स्वरुप प्राप्त हो।

error: