शारदीय नवरात्रि 2023 कब है | Shardiya Navratri 2023 Kab Se Hain

नवरात्री शुभ मुहूर्त 2023 Navratri Durga Puja Muhurat 2023

Shardiya Navratri 2023 Shardiya Navratri 2023 हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होता है। नवरात्री 9 दिनों तक चलने वाला पर्व है नवरात्री के 9 दिनों में माँ दुर्गा के 9 अलग- अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है. प्रत्येक वर्ष मां भगवती एक विशेष वाहन पर सवार होकर आती हैं माँ के वाहनों का अलग-अलग महत्व होता है। आइये जानते है साल 2023 में नवरात्री कब से है 14 या 15 अक्टूबर, कलश या घट स्थापना का मुहूर्त, विधि, अष्टमी, नवमी, दशहरा, कन्या पूजन की तिथियां और इस बार माता किस वाहन पर सवार होकर आएंगी|

शारदीय नवरात्री शुभ मुहूर्त 2023 Shardiya Navratri 2023 Muhurat

  1. साल 2023 में शारदीय नवरात्रि की शुरुवात 15 अक्टूबर रविवार से हो रही है
  2. प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 14 अक्टूबर रात्रि 11:24 मिनट पर
  3. प्रतिपदा तिथि समाप्त – 16 अक्टूबर प्रातःकाल 12:32 मिनट पर
  4. घटस्थापना प्रातःकाल मुहूर्त – प्रातः 06:30 मिनट से प्रातः 08: 47 मिनट तक
  5. घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त – 15 अक्टूबर प्रातःकाल 11:44 मिनट से दोपहर 12:30 मिनट पर
  6. दुर्गा अष्टमी कन्या पूजन – 22 अक्टूबर
  7. महानवमी कन्या पूजन और पारण- 23 अक्टूबर
  8. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा – 24 अक्टूबर

कलश स्थापना विधि Shardiya Navratri 2023 Kalash Sthapana

शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के प्रथम दिन साधक को सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद विधिवत पूजा करनी चाहिए नवरात्रि के नौ दिनों के लिए अखंड ज्योति प्रज्वलित कर प्रतिपदा तिथि में कलश स्थापना की जाती है. पहले दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प ले. कलश स्थापना के लिए मिट्टी के बर्तन में सप्त धान्य बौ ले. अब जल से भरा कलश ले.कलश में रोली से स्वस्तिक बनाये और कलावा बांधे। अब इस कलश को सप्तधान्य वाले पात्र में रख दे. कलश में अशोक या आम के पत्ते रखकर कलश में सिक्का, दूब, सुपारी डाल दे. इसके बाद एक नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर स्थापित कर दें और नौ दिनों तक विधिवत पूजा करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

इस बार क्या होगा माँ का वाहन Shardiya Navratri 2023

शास्त्रों के अनुसार नवरात्री में मां दुर्गा की सवारी दिन के हिसाब से तय होती है. इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर, रविवार के दिन से शुरू हो रही है. ऐसे में इस साल मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी. जब भी नवरात्रि की शुरुआत रविवार या सोमवार से हो तो माता का आगमन हाथी पर होता है. माँ का हाथी पर आना खुशहाली और संपन्नता का संकेत माना जाता है साथ ही जब नवरात्रि में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं तो उस साल अधिक वर्षा होती है.

error: