Raksha Bandhan Date 2022 रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने से पहले कर लें ये काम

रक्षाबंधन शुभ योग 2022 Rakhi 2022 puja Vidhi  Niyam 

Raksha Bandhan Date 2022 Raksha Bandhan Date 2022  हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार बहुत ही शुभ योग में आ रहा है पंचांग के अनुसार इस साल रक्षाबंधन 11 अगस्त गुरूवार को मनाया जायेगा. इस पावन दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर उनकी सुख समृद्धि की कामना करती है आज हम आपको साल 2022 राखी पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योग, राखी बांधने के शुभ मुहूर्त, भाई को राखी बांधने से पहले किये जाने वाले कार्य और राशिनुसार बहनो को कौन सा उपहार देना होगा फलदायी इसके बारे में बताएँगे.

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त 2022 Raksha Bandhan 2022 Shubh Muhurat

  1. साल 2022 में रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त गुरूवार के दिन मनाया जाएगा.
  2. पूर्णिमा तिथि शुरू होगी – 11 अगस्त प्रातःकाल 10:38 बजे|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 12 अगस्त प्रातःकाल 07:05 मिनट पर|
  4. इस दिन रवि योग में राखी बांधने का समय होगा – प्रात: काल 05:48 मिनट से प्रातःकाल 06:53 मिनट तक|
  5. प्रदोष काल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त होगा – 11 अगस्त रात्रि 08:51 मिनट से रात्रि 09:13 मिनट तक|
  6. भद्रा काल का समय होगा- 11 अगस्त सुबह 10:38 मिनट् रात्रि 8:11 मिनट पर|

रक्षाबंधन शुभ योग 2022 Rakshabandhan Shubh Yog 2022

ज्योतिष अनुसार इस बार रक्षा बंधन पर 4 शुभ योगो के अलावा 5 अबूझ मुहूर्तों में राखी बांधी जाएगी. इस साल 11 अगस्त रक्षाबंधन के दिन जहाँ एक ओर आयुष्मान योग तो वही रवि और सौभाग्य योग बनेगा. इसके अलावा 11 अगस्त को धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग का भी संयोग प्राप्त हो रहा है. ज्योतिषशास्त्र अनुसार इस दिन भद्रा होने के साथ ही राखी बंधे के कुछ अबूझ मुहूर्त भी होंगे मना जा रहा है की ऐसा योग कई सालो बाद बन रहा है आइये जानते है भाई को राखी बांधने से पहले किये जाने वाले कार्यो के बारे में|

भाई को राखी बांधने से पहले करे ये काम Rakshabandhan 2022

मान्यता है की रक्षाबंधन के दिन प्रातः स्नान के बाद सबसे पहले भाई बहिन को ईश्वर की आराधना कर उन्हें राखी अर्पित करनी चाहिए. शास्त्रों में भगवान गणेश जी प्रथम पूजा देव हैं। इसीलिए पहली राखी भगवान गणेश को अर्पित करनी चाहिए इससे शुभ फलो की प्राप्ति होती है इसके बाद भगवान विष्णु, भगवान शिव, श्री कृष्ण,श्री राम और हनुमान और साथ ही अपने इष्ट देवों का ध्यान करते हुए उन्हें भी राखी अर्पित करनी चाहिए.

आइये जानते है रक्षाबंधन पर भाइयो को राशिअनुसार बहनो को कौन सा उपहार देना होगा फलदायी |

मेष राशि Aries Zodiac –

इस राशि के लोगों के लिए लाल रंग शुभ माना जाता है। इस राशि के भाई बहनो को गिफ्ट में लाल रंग की कोई ड्रेस या फिर जिंक या मेटल से बना कोई शोपीस देना बहुत ही शुभ होगा.

वृष राशि Taurus Zodiac –

इस राशि के जातकों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। ऐसे में अगर आज के दिन आप अपनी बहन को चांदी का सामान या सिक्का देते है तो यह बहुत ही शुभ होगा.

मिथुन राशि- Gemini Zodiac

इस राशि के जातकों पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है।‌‌ रक्षाबंधन के दिन आपको हरे रंग की चीजे अपनी बहिन को गिफ्ट करनी चाहिए.

कर्क राशि- Cancer Zodiac

कर्क राशि का ग्रह स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के जातकों को सफेद रंग की चीज गिफ्ट करनी चाहिए।

सिंह राशि- Leo Zodiac

इस राशि के ग्रह के स्वामी सूर्य देव होते हैं। इस राशि के जातको को पीले, सुनहरे या केसरिया रंग की चीजे गिफ्ट करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि- Virgo Zodiac

इस राशि वालों का स्वामी ग्रह बुध माना जाता है। इस राशि के जातको को गणेश जी की मूर्ति या कोई किताब गिफ्ट करना शुभ माना जाता है.

तुला राशि-Libra Zodiac

ज्योतिष अनुसार इन लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव माना जाता है इसीलिए तुला राशि के जातको को चाँदी या सोने की रिंग गिफ्ट करना शुभ होता है

वृश्चिक राशि-Scorpio Zodiac

इस राशि के ग्रह का स्वामी मंगल होता है। ज्योतिष अनुसार वृश्चिक राशि के लोगो को लाल, गुलाबी या पीली रंग की कोई वस्तु या ताम्बे में बनी चीजें देना शुभ होता है.

धनु राशि- Sagittarius Zodiac

धनु राशि के ग्रह स्वामी बृहस्पति हैं। ज्योतिष अनुसार इस राशि से जुड़े जातको को आज के इस शुभ दिन पर कोई भी पीले रंग की चीजें गिफ्ट करना आपके लिए लाभकारी रहेगा.

मकर राशि- Capricorn Zodiac

इस राशि के स्वामी शनि हैं। इस राशि के जातको को गिफ्ट में किताब, मोबाइल या फिर कोई गैजेट  गिफ्ट करना शुभ रहेगा.

कुंभ राशि-Aquarius Zodiac

इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। कुम्भ राशि के जातको को आज के दिन उनकी पसंद की कोई वस्तु गिफ्ट करें तो शुभ होगा.

मीन राशि- Pisces Zodiac

इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। ज्योतिष अनुसार मीन राशि के जातको को आज के दिन गिफ्ट के तौर पर चांदी का सिक्का देना शुभ होगा.

error: