सावन का आखिरी सोमवार कब है Sawan Last Somwar Date 2024

सावन सोमवार पूजा विधि Sawan Somwar Puja Vidhi

 Sawan Last Somwar Date 2024 Sawan Last Somwar Date 2024 पंचांग के अनुसार इस बार सावन माह 22 जुलाई सोमवार से शुरू हो रहा है यह हिंदी कैलेंडर का पांचवां महीना होता है जो भगवान शिव को बेहद प्रिय है. सावन के सोमवार शिव पूजा और जलाभिषेक के लिए सबसे उत्तम माने जाते हैं। इस साल सावन में 5 सोमवार पड़ रहे हैं जिसकी वज​ह से भी यह महीना अत्यंत शुभ माना जा रहा है. मान्यता है की सावन सोमवार का व्रत और पूजा से जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं साथ ही महिलाओ को अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है. आइये जानते है साल 2024 सावन के आखिरी सोमवार व्रत की सही तिथि, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, नियम और सावन सोमवार व्रत के नियम क्या है |

सावन का आखिरी सोमवार कब है sawan somwar dates 2024

शास्त्रों के अनुसार सावन में आने वाले सभी सोमवार विशेष माने जाते है लेकिन इन सबमे पहले और अंतिम सोमवार व्रत का खास महत्व होता है. पंचांग के अनुसार साल 2024 में सावन का आखिरी और पांचवा सोमवार व्रत 19 अगस्त को रखा जायेगा|

सावन आखिरी सोमवार शुभ मुहूर्त, शुभ योग Sawan Somwar Sawan Somwar Vidhi

  1. सावन अंतिम सोमवार तिथि – 19 अगस्त सावन पूर्णिमा
  2. शुभ योग – शोभन योग 19 अगस्त प्रातःकाल 12:47 मिनट से 20 अगस्त तक|
  3. नक्षत्र – श्रवण नक्षत्र प्रातःकाल 08:10 मिनट तक|
  4. सर्वार्थ सिद्धि योग – प्रातःकाल 05:53 मिनट से प्रातःकाल 08:10 मिनट तक|
  5. रवि योग – प्रातःकाल 05:53 मिनट से प्रातःकाल 08:10 मिनट तक|
  6. ब्रह्म मुहूर्त – प्रातःकाल 04:25 मिनट से प्रातःकाल 05:09 मिनट तक|
  7. अभिजीत मुहूर्त – प्रातःकाल 11:58 मिनट से दोपहर12:51 मिनट तक|
  8. रुद्राभिषेक का समय – प्रातःकाल 11:55 मिनट तक|

सावन सोमवार व्रत विधि Sawan Somwar Vrat Vidhi

सावन के पांचवें यानि आखिरी सोमवार व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करे और व्रत का संकल्प ले. सबसे पहले सूर्य देव को जल अर्पित करे. अब शुभ मुहूर्त में शिव मंदिर या घर में शिवलिंग की विधिवत पूजा करें. सबसे पहले शिवजी का पंचामृत से अभिषेक करे फिर सफ़ेद चन्दन, चावल, कपूर, धूप, बत्ती, बेलपत्र, धतूरा, शमी के पुष्प अर्पित करे और ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करते रहे. अब भगवन शिव को खीर का भोग लगाए. इसके बाद शिव चालीसा और सोमवार व्रत कथा का पाठ कर आरती करें.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.

सावन सोमवार व्रत के नियम Sawan Somwar Niyam

  1. सावन के महीने में व्रत रखने वालों को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए।
  2. व्रतधारी को सावन में काले तिल डालकर स्नान करना चाहिए|
  3. इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचें|
  4. सावन सोमवार के दिन स्वछता का विशेष ध्यान रखते हुए भगवन शिव की पूजा करनी चाहिए|
  5. भगवान शिव की पूजा में तुलसी और केतकी के फूलों का इस्तेमाल करना वर्जित होता है|
  6. शास्त्रों के अनुसार व्रत के दिन सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए|
  7. सावन सोमवार के व्रत में हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए|
  8. सावन सोमवार व्रत के दौरान शिव चालीसा, शिव कवच और शिव मंत्रो का जाप करना शुभ होता है|
  9. पूजा में भगवान शिव को बेलपत्र और धतूरा अर्पित करना चाहिए|
  10. भगवान् शिव की पूजा में हल्दी और सिंदूर चढ़ाना वर्जित माना गया है|
error: