सावन माह 2024 Sawan month 2024
सावन का महीना कब से कब तक 2024 sawan 2024
पंचांग के अनुसार इस बार सावन का महीना 22 जुलाई 2024 से शुरु होकर 19 अगस्त 2024 तक रहेगा. इस साल सावन के महीने में पड़ने वाले सावन सोमवार के व्रत 4 नहीं बल्कि पूरे 5 व्रत रखे जायेंगे. इस साल सावन मास काफी खास है, क्योंकि यह सोमवार के दिन से शुरू हो रहा है। इसके अलावा सावन में प्रीति और आयुष्मान योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा हैं। इस शुभ योग में भोलेनाथ की पूजा करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होगी।
सावन सोमवार व्रत तिथियां 2024 Sawan Somwar all Dates
- पहला सावन सोमवार व्रत – 22 जुलाई 2024
- दूसरा सावन सोमवार व्रत – 29 जुलाई 2024
- तीसरा सावन सोमवार व्रत – 05 अगस्त 2024
- चौथा सावन सोमवार व्रत – 12 अगस्त 2024
- पांचवा सावन सोमवार व्रत – 19 अगस्त 2024
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.
रक्षाबंधन कब है Rakshabandhan Kab hai
रक्षाबंधन का पर्व हर साल सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है साल 2024 में सावन पूर्णिमा 19 अगस्त प्रातःकाल 03:04 मिनट पर प्रराम्भ होगी और इसका समापन 19 अगस्त रात्रि 11:55 मिनट पर होगा. 19 अगस्त को भद्रा की समाप्ति दोपहर 01:30 मिनट पर होगी ऐसे में भद्राकाल को देखते हुए इस साल रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त सोमवार के दिन मनाया जाएगा| प्रदोष काल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त सायंकाल 06:56 – 09:08 मिनट का रहेगा.