8 अक्टूबर 2022 आखिरी चंद्रग्रहण Chandra Grahan 2022 Date Time

साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण कब लगेगा Last Lunar Eclipse 2022 Date

Chandra Grahan 2022 Date Time ज्योतिष अनुसार साल 2022 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगेगा. इस दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है. ज्योतिष की माने तो विश्व के कई देशों में इसका असर दिखेगा. ग्रहण एक ऐसी खगोलीय घटना है जिसे शुभ नहीं माना जाता है हालाँकि ग्रहण के चलते इस बार देव दिवाली का आयोजन 7 नवंबर के दिन किया जायेगा. आज हम आपको साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण कब लगेगा, ग्रहण कहाँ दिखाई देगा, भारत में ग्रहण और सूतकक काल का समय क्या होगा साथ ही ग्रहण काल में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताएँगे.

चंद्रग्रहण का समय Chandragrahan Date Time 2022

  1. साल 2022 का दूसरा व अंतिम चन्द्रग्रहण 8 नवंबर मंगलवार को कार्तिक मास की पूर्णिमा और देव दिवाली के दिन लगेगा.
  2. भारतीय समय अनुसार ग्रहण 8 नवंबर की शाम 5:32 से शुरू होकर शाम 6:18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा.
  3. ग्रहण का सूतक काल करीब 9 घंटे पहले 8 नवंबर प्रातःकाल 09:21 मिनट से लेकर सायंकाल 06:18 मिनट पर समाप्त होगा.
  4. यह खग्रास चंद्रग्रहण होगा जो भारत में भी देखा जा सकेगा.

चंद्रग्रहण कहाँ कहाँ दिखाई देगा Chandragrahan Kahan Kahan Dikhega

Chandra Grahan 2022 8 नवंबर को लगने वाला यह साल का आखिरी चंद्रग्रहण भारत के कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी में दिखाई देगा. इसके अलावा ग्रहण अन्य देशो में एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई देगा हालांकि भारत में पूर्ण ग्रहण केवल पूर्वी भागों में दिखाई देगा.

चंद्रग्रहण क्या करे क्या न करे Chandra Grahan Do Not These Things

  1. ज्योतिष अनुसार ग्रहण के दौरान सूतक के नियमो का पालन करने की मान्यता है
  2. शास्त्रों के अनुसार ग्रहण लगने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी की पत्ती या कुशा नमक घर डालकर रखनी चाहिए ताकि ग्रहण के नकारातमक प्रभावों से खाने पिने की चीजों को बचाया जा सके.
  3. ग्रहण काल के दौरान किसी भी मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होती है ग्रहण के समय पूजा स्थल को किसी पर्दे से ढककर रखना चाहिए और किसी भी तरह के शुभ कार्य व मूर्ति पूजा से परहेज करना चाहिए.
  4. ग्रहण काल के दौरान सभी को अपने इष्ट देवी देवताओ और सूर्य मंत्रों का जाप करना चाहिए.
  5. ग्रहण के सूतक काल लगने के बाद घर में न तो भोजन पकाना चाहिए और न ही उसे ग्रहण करे हलाकि शास्त्रों में बीमार, बूढ़े और बच्चो को इसकी कोई मनाही नहीं है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  1. ग्रहण के समय बाल काटना, नाखून, दाढ़ी-मूछ, कलह और गुस्सा करना शुभ नहीं होता है.
  2. मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारातमक शक्तियों का प्रभाव रहता है ऐसे में गर्भवती महिलाओ को चंद्रग्रहण की छाया से बचना चाहिए.
  3. ग्रहण को खुली आँखों से नहीं देखना चाहिए.
  4. ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगाजल का छिडकाव कर घर को शुद्ध करना चाहिए.
  5. ग्रहण समाप्त होने के बाद स्न्नान के बाद दान पुण्य के कार्य करना शुभ होता है इससे ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव कम होता है.
error: