सावन सोमवार सही तिथि Sawan Kab Se Kab Tak 2024

सावन माह 2024 Sawan month 2024

Sawan Kab Se Kab Tak 2024Sawan Kab Se Kab Tak 2024 Sawan Kab Se Kab Tak 2024 हिंदू धर्म में सावन के महीने को काफी पवित्र माना जाता है। यह महीना शिव भक्ती के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है. पूरे साल में शिव भक्तों को महाशिवरात्रि और सावन के महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल सावन का महीना बेहद शुभ योगो में आने से कई गुना अधिक महत्वपूर्ण होगा. आइये जानते है इस साल सावन माह की शुरुवात कब से होगी, सावन के महीने में कितने सोमवार व्रत पड़ेंगे और सावन के महीने में रक्षाबंधन कब मनाया जायेगा|

सावन का महीना कब से कब तक 2024 sawan 2024

पंचांग के अनुसार इस बार सावन का महीना 22 जुलाई 2024 से शुरु होकर 19 अगस्त 2024 तक रहेगा. इस साल सावन के महीने में पड़ने वाले सावन सोमवार के व्रत 4 नहीं बल्कि पूरे 5 व्रत रखे जायेंगे. इस साल सावन मास काफी खास है, क्योंकि यह सोमवार के दिन से शुरू हो रहा है। इसके अलावा सावन में प्रीति और आयुष्मान योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा हैं। इस शुभ योग में भोलेनाथ की पूजा करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होगी।

सावन सोमवार व्रत तिथियां 2024 Sawan Somwar all Dates

  1. पहला सावन सोमवार व्रत – 22 जुलाई 2024
  2. दूसरा सावन सोमवार व्रत – 29 जुलाई 2024
  3. तीसरा सावन सोमवार व्रत – 05 अगस्त 2024
  4. चौथा सावन सोमवार व्रत – 12 अगस्त 2024
  5. पांचवा सावन सोमवार व्रत – 19 अगस्त 2024

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.

रक्षाबंधन कब है Rakshabandhan Kab hai

रक्षाबंधन का पर्व हर साल सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है साल 2024 में सावन पूर्णिमा 19 अगस्त प्रातःकाल 03:04 मिनट पर प्रराम्भ होगी और इसका समापन 19 अगस्त रात्रि 11:55 मिनट पर होगा. 19 अगस्त को भद्रा की समाप्ति दोपहर 01:30 मिनट पर होगी ऐसे में भद्राकाल को देखते हुए इस साल रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त सोमवार के दिन मनाया जाएगा| प्रदोष काल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त सायंकाल 06:56 – 09:08  मिनट का रहेगा.

error: