सावन में कैसे करे भोलेनाथ को प्रसन्न Sawan Shiv Puja
सावन का दूसरा सोमवार शुभ मुहूर्त Sawan Somwar Vrat 2025
- पंचांग के अनुसार साल 2025 में सावन का दूसरा सोमवार व्रत 21 जुलाई को है.
- इस दिन कामिका एकादशी व्रत का शुभ योग बनेगा.
- इसके अलावा इस दिन वृद्धि, सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग बनेगा.
- जलाभिषेक का सबसे शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 04:14 मिनट से प्रातःकाल 04:55 मिनट
- हालाँकि सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन होने से जलाभिषेक के लिए पूरा दिन शुभ है.
सावन शिव पूजा विधि Sawan Shiv Puja
सावन सोमवार की सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ वस्त्र धारण करें और भगवान शिव की पूजा करे. नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए भगवान शंकर जी का जलाभिषेक करें. इसके बाद अक्षत्, सफेद फूल, सफेद चंदन, धतूरा, धूप-दीप, पंचामृत, सुपारी, बेलपत्र महादेव को अर्पित करे. प्रसाद के रूप में भगवान शिव को घी व शक्कर का भोग लगाएं. अंत में सभी देवी देवताओ की आरती कर जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हुए महादेव का आशीर्वाद लें।
सावन सोमवार उपाय Sawan Somwar 2025
- इस बार सावन के दूसरे सोमवर के दिन कामिका एकादशी का संयोग बन रहा है ऐसे में इस दिन भगवान शिव के साथ श्री हरी का पूजा करना शुभ होगा.
- सावन के दूसरे सोमवार पर शाम के समय बिल्वपत्र के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। कहते हैं कि इस उपाय से भगवान शिव जल्द ही प्रसन्न होते हैं.
- सावन के दूसरे सोमवार की शाम घर के मुख्य द्वार पर देसी घी का दीपक जलाएं। इस दीपक को जलाने से पहले उसमें थोड़ा सा लाल चंदन मिलाएं। इससे मनोकामना पूरी होती है.