पूर्णिमा व्रत पूजा विधि Phalgun Purnima Puja Vidhi
फाल्गुन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Phalgun Purnima 2025 Shubh Muhurat
- साल 2025 में फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत 13 मार्च को रखा जायेगा|
- वही 14 मार्च को पूर्णिमा का स्नान दान किया जायेगा|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 13, मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 14, मार्च दोपहर 12:23 मिनट|
- चंद्रोदय का समय – 13 मार्च शाम 05:52 मिनट|
फाल्गुन पूर्णिमा पूजा विधि Phalgun Purnima Puja Vidhi
पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पवित्र नदी या घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करना चाहिए. इसके बाद दीप जलाकर विधि विधान पूर्वक लक्ष्मी नारायण की पूजा आराधना करें. भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल फल वस्त्र अर्पित करें. माता लक्ष्मी को लाल रंग के फूल तथा 16 श्रृंगार का सामान अर्पित करना चाहिए. भगवन विष्णु के मंत्रो का जाप, आरती, व्रत कथा पढ़कर रात्रि में चंद्रोदय के बाद ऊँ सों सोमाय नम: मंत्र का जाप कर चन्द्रमा को अर्घ्य देककर व्रत का पारण करना चाहिए |
फाल्गुन पूर्णिमा क्या दान करे Phalgun Purnima Daan
शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा के दिन दान करने का बहुत महत्व है. मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. फाल्गुन माह में भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है इसीलिए फाल्गुन पूर्णिमा पर मोर पंख और बांसुरी का दान करना चाहिए. इसके अलावा इस दिन तिल, घी, शक्कर, चावल, वस्त्र, अन्न, गुड़ का दान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।