X

पितृ पक्ष श्राद्ध पक्ष कब से शुरू है Pitru Paksh Shraddh 2025 Dates

पितृ पक्ष कब से कब तक है Pitru Paksh Starting Date 2025

Pitru Paksh Shraddh 2025 Dates पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष 16 दिनों की ऐसी अवधि है जिस दौरान हमारे पितृ धरती पर आते है पितृ पक्ष के ये 16 दिन पितरो को समर्पित होते है. शास्त्रों के अनुसार पितृपक्ष में पितरों का श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण का विशेष है। पितृपक्ष की शुरुआत भाद्रपद पूर्णिमा से होकर अश्विन अमावस्या पर इसका समापन होता है। मान्यता है की पितृ पक्ष में दान-पुण्य और पितरो का तर्पण करने से पितृ प्रसन्न होते है लेकिन शास्त्रों की माने तो इस दौरान कुछ विशेष नियमो का पालन करना चाहिए। आइये जानते है साल 2025 में पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष कब से कब तक है, पितृ पक्ष की महत्वपूर्ण तिथियां, महत्व और पितृ पक्ष में क्या करे क्या न करे|

श्राद्ध पक्ष की महत्वपूर्ण तिथियां 2025 Pitru Paksh dates 2025

साल 2025 में पितृ पक्ष का आरम्भ 8 सितंबर सोमवार से हो रहा है जिसका समापन 21 सितंबर रविवार के दिन सर्वपित्र अमावस्या पर होगा. इसी दिन पितृ विसर्जन किया जाएगा| आइये जानते है पितृपक्ष 2025 की प्रमुख तिथियां क्या- क्या होंगी.

  1. 08 सितम्बर सोमवार प्रतिपदा श्राद्ध
  2. 09 सितम्बर मंगलवार द्वितीय श्राद्ध
  3. 10 सितम्बर बुधवार तृतीया, चतुर्थी श्राद्ध
  4. 11 सितम्बर गुरुवार पंचमी श्राद्ध
  5. 12 सितम्बर शुक्रवार षष्ठी श्राद्ध

  1. 13 सितम्बर शनिवार सप्तमी श्राद्ध
  2. 14 सितम्बर रविवार अष्टमी श्राद्ध
  3. 15 सितम्बर सोमवार नवमी श्राद्ध
  4. 16 सितम्बर मंगलवार दशमी श्राद्ध
  5. 17 सितम्बर बुधवार एकादशी श्राद्ध
  6. 18 सितम्बर गुरुवार द्वादशी श्राद्ध
  7. 19 सितम्बर शुक्रवार त्रयोदशी श्राद्ध
  8. 20 सितम्बर शनिवार चतुर्दशी श्राद्ध
  9. 21 सितम्बर रविवार सर्वपितृ अमावस्या

पितृ पक्ष का महत्व Pitru Paksh Importance

शास्त्रों के अनुसार पितृ पक्ष पितरो को समर्पित वह अवधि है जिस अवधि में पितृ गण धरती पर रहते है इस समय उनका श्राद्ध और तर्पण पूरे विधि-विधान से किया जाय तो उनकी आत्मा को शांति मिलती है. इसीलिए पितृपक्ष में पितरों का तर्पण और श्राद्ध करने का विशेष महत्व है। भक्तों के लिए यह एक ऐसा अवसर होता है जब वे अपने पूर्वजों का सम्मान करें और उन्हें भोजन व जल अर्पित करें।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.

पितृ पक्ष में क्या करे क्या ना करे Pitru Paksh Kya kare kya na kare

  1. शास्त्रों के अनुसार पितृपक्ष में पूर्वजों की आत्म शांति के लिए तर्पण या पिंडदान किया जाता है।
  2. श्राद्ध पक्ष में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है।
  3. इन दिनों में कोई नई चीज नहीं खरीदनी चाहिए।
  4. पितृ पक्ष में सात्विक भोजन बनाना चाहिए।
  5. इस समय मसूर, धतूरा, अलसी, कुलथी की दाल और तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए.
  6. इस दौरान पितृ किसी भी रूप में आकर भोग ग्रहण करते है ऐसे में घर पर आए किसी जीव, व्यक्ति या जरूरतमंद का अपमान ना करे बल्कि उन्हें भोजन पानी देना चाहिए।
  7. पितृ पक्ष में गाय, कुत्ते और कौए को भोजन कराना चाहिए।
Related Post