मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2024 में कब है Margashirsha Purnima 2024 Date

मार्गशीर्ष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024 Purnima Shubh Muhurat 2024

Margashirsha Purnima 2024 DateMargashirsha Purnima 2024 Date शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि को बेहद शुभ माना जाता है. पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है ऐसी मान्यता है कि पूर्णिमा का व्रत को करने से जातक के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा को सभी पूर्णिमा में महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे बत्तीसी पूर्णिमा भी कहते है. यह साल की आखिरी पूर्णिमा है. आइये जानते है साल 2024 में मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब है, लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय, पूजा विधि और माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाले उपाय क्या है|

मार्गशीर्ष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024 Margashirsha Purnima 2024 Shubh Muhurat

  1. साल 2024 में मार्गशीर्ष पूर्णिमा 15 दिसम्बर रविवार को है|
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ– 14, दिसम्बर सायंकाल 04:58 मिनट|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त – 15, दिसम्बर दोपहर 02:31 मिनट|
  4. चद्रोदय समय – शाम 06:01 मिनट|
  5. स्नान – दान का शुभ समय – प्रातःकाल 05:18 मिनट से प्रातःकाल 06:12 मिनट|
  6. लक्ष्मी पूजा निशिता काल मुहूर्त – रात्रि 11:48 मिनट से रात्रि 12:38 मिनट |
  7. सत्यानारायण पूजा मुहूर्त – सुबह 08:24 मिनट से दोपहर 12:16 मिनट|

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पूजा विधि Margashirsha Purnima Puja Vidhi

पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल स्नान कर सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दे. पूजा स्थल में एक साफ़ चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर भगवान् विष्णु और माँ लक्ष्मी जी की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराये. चौकी के दोनों ओर केले के पत्ते लगाकर मंडप तैयार कर धुप-दीप जलाये. इसके बाद तिलक कर पीले फल-फूल, पंचामृत, केले और हलवे का भोग लगाएं। अंत में सत्यनारायण जी की व्रत कथा पढ़कर आरती करे अब शाम को चंद्रोदय के बाद चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न करे.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा उपाय Margashirsha Purnima Upay

  1. मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर तुलसी के पौधे म लाल कलावा, लाल चुनरी और कच्चा दूध अर्पित करें. साथ ही सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं. ऐसा करने से मनोकामना पूरी होती है.
  2. अक्षत को समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है। पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को अक्षत अर्पित करे इससे धनलाभ के योग बनते है.
  3. कौड़ी में धन को आकर्षित करने की शक्ति होती है। इसलिए, माता लक्ष्मी की पूजा में कौड़ी चढ़ाने से धन लाभ होता है। पूर्णिमा केदिन 11 कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर मुख्य द्वार पर लटकाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
error: