फाल्गुन पूर्णिमा शुभ योग 2021 Phalgun Purnima 2021 Date Time 

फाल्गुन पूर्णिमा 2021 Purnima Puja Vidhi 2021

फाल्गुन पूर्णिमा शुभ योग 2021फाल्गुन पूर्णिमा शुभ योग 2021 – हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर माह की पूर्णिमा तिथि से नए माह का प्रारम्भ होता है। इस तिथि के स्वामी चंद्रदेव है शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि बहुत खास मानी गयी है। इस दिन स्नान दान और सूर्यदेव को अर्घ्य देना बेहद लाभकारी होता है. फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि फाल्गुन पूर्णिमा के नाम से जानी जाती है. इस दिन होली का पर्व और लक्ष्मी जयंती मनाई जाती है. बहुत से लोग इस दिन व्रत उपवास भी रखते है. आज हम आपको साल 2021 फाल्गुन पूर्णिमा व्रत की सही तिथि, पूजा मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले एक विशेष उपायों के बारे में बताएँगे.

फाल्गुन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2021 Phalgun Purnima 2021 Shubh Muhurat

  1. साल 2021 में फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च रविवार के दिन है |
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 28 मार्च रविवार प्रातःकाल 03:27 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 29 मार्च सोमवार प्रातःकाल 12:17 मिनट पर|

फाल्गुन पूर्णिमा शुभ योग 2021 Phalgun Purnima Shubh Yog

इस साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन 500 सालों बाद बहुत ही दुर्लभ योग बन रहा है. 28 मार्च फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन और 29 मार्च को मनाई जायेगी, इस दिन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि व साथ ही ध्रुव योग का भी निर्माण भी हो रहा है.  इसके अलावा इसी दिन सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग भी बनेगा यानि की ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस बार होली सर्वार्थसिद्धि योग के साथ- साथ अमृतसिद्धियोग में भी मनाई जायेगी.

फाल्गुन पूर्णिमा पूजा विधि Phalgun Purnima puja vidhi

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन करने से पहले होली पूजन की परंपरा है होली पूजन के दिन शुभ मुहूर्त में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे और फिर होलिका पूजन के लिए माला, रोली, पुष्प, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, पांच प्रकार के अनाज में गेहूं की बालियां और एक लोटा में जल लेकर होलिका के चारों ओर परिक्रमा करे और इस दौरान कच्चा सूत होलिका में लपेटते जाय परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए. अंत में होलिका की अग्नि में गुलाल डालकर सभी बड़ो का आशीर्वाद लेना चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

फाल्गुन पूर्णिमा उपाय Phalgun Purnima Upay

  1. फाल्गुन पूर्णिमा अर्थात होली की रात चंद्रमा के उदय होने के बाद चंद्र दर्शन कर चन्द्रमा को शुद्ध घी का दीपक व धूप अर्पित करें और फिर दूध मिले जल से चंद्रमा को अर्घ्य दें।
  2. पूर्णिमा की रात चन्द्रमा को खीर जरूर अर्पित करे इस उपाय से जीवन में आ रही आर्थिक परेशानिया जल दी दूर होने लगती है
  3. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी जी का पूजन कर उन्हें हल्दी की गांठ अर्पित करे पूजा के बाद इस हल्दी को अपने धन रखने के स्थान पर रख दे.
error: