घर में रखे ये 1 चीज़ मिलेगी हमेशा कामयाबी Keep These Things at Home for Good luck

हमेशा मिलेगी कामयाबी बस घर में रखे ये 1 चीज Keep These Things at Home for Good luck Vastu Tips

यदि आपको लगे कि आपके घर में किसी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा है तो अपने घर में शहद रखना प्रारम्भ कर दे. शहद की सकारात्मक ऊर्जा ही घर की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर सकती है।

शहद के शुभ प्रभाव से परिवार के सदस्यों को भी महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है. नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए घर में हमेशा साफ-सफाई रखें, और शहद को किसी सुरक्षित स्थान पर रखे. घर में शहद रखने से घर का वातावरण शुभ व् सकारात्मक होता है और इसके साथ ही कई दोष दूर होते हैं। इसी कारण अधिकांश लोग घर में शहद रखते हैं।

आयुर्वेद में शहद को कई बीमारियों के लिए श्रेष्ठ दवा बताया गया है। शहद के नियमित सेवन से हमारे शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी घर में शहद रखना शुभ माना जाता है, इससे अशुभ ग्रहों का बुरा असर कम होता है।

पंचामृत में होता है शहद का उपयोग –

आपने देखा होगा कि देवी-देवताओं के पूजन में कई प्रकार की  सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है। जिसमे से एक शहद भी है। पंचामृत बनाते समय घी, दूध, दही, शकर के साथ ही शहद भी मिलाया जाता है।

शहद की तासीर ठंडी होती है इसी कारण से भगवान शिव जी के अभिषेक में शहद मुख्य रूप से शिवलिंग पर अर्पित किया जाता है। माना जाता है कि देवी-देवताओं को शहद चढ़ाने से सुखी जीवन और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

शहद अर्पित करते समय ध्यान रखें ये बातें –

भगवान को शहद चढ़ाते समय यही भाव रखना चाहिए कि हम भी शहद की तरह पवित्र और पुण्य कर्म करते रहें। शहद को उसके गुणों के कारण पूजा में एक विशेष स्थान दिया गया है।

क्योकि शहद एक तरल पदार्थ होकर भी पानी में आसानी से नही घुलता. शहद का ये गुण हमे संसार में रहकर भी संसार से अलग रहने की ओर संदेश देता है। इसलिए हमे भगवान को शहद अर्पित करते समय यही भाव रखना चाहिए कि हमारा चरित्र और व्यवहार भी शहद की तरह हो जाए। जिस प्रकार शहद पानी में आसानी से घुलता नहीं है, लेकिम अपने गुण पानी में घोल देता है। ठीक उसी प्रकार हमारा स्वभाव भी शहद जैसा ही होना चाहिए। हम भी संसार में अपने गुणों से सभी को लाभ पहुंचाते रहें ओर संसार में रहते हुए भी सभी सांसारिक बुराइयों से बचे रहें.

error: