पौष पूर्णिमा 2026 में कब है Paush Purnima 2026 Date

पौष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2026 Paush Purnima Shubh Muhurat 2026

Paush Purnima 2026 DatePaush Purnima 2026 Date पंचांग में पौष पूर्णिमा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है. शास्त्रों में पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है मान्यता है कि इस दिन व्रत और पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ होता है. पौष पूर्णिमा सभी पूर्णिमा में महत्वपूर्ण है। यह साल की पहली पूर्णिमा है आइये जानते है साल 2026 में पौष पूर्णिमा कब है, लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय, पूजा विधि और माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाले उपाय क्या है|

पौष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2026 Paush Purnima 2026 Shubh Muhurat

  1. साल 2026 में पौष पूर्णिमा का व्रत 02 जनवरी स्नान की पूर्णिमा 03 जनवरी को है|
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 02, जनवरी शाम 06:53 मिनट|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त – 03, जनवरी शाम 03:32 मिनट|
  4. स्नान-दान मुहूर्त – प्रातःकाल 05:25 मिनट से प्रातःकाल 06.20 मिनट|
  5. अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:05 मिनट से दोपहर 12:46 मिनट तक|
  6. लक्ष्मी पूजा निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:58 मिनट से रात्रि 12:53 मिनट|
  7. चंद्रोदय समय – शाम 05:28 मिनट|

पौष पूर्णिमा पूजा विधि Paush Purnima Puja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान का खास महत्व है इस दिन प्रातःकाल गंगाजल से स्नान के बाद सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दे. पूजास्थल में भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी जी की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराये. प्रतिमा के सामने धूप-दीप जलाकर पीले फल-फूल, पंचामृत, केले और नैवेद्य अर्पित करे. अंत में सत्यनारायण व्रत कथा पढ़कर आरती करे. रात्रि में चंद्रोदय के बाद चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न करे.

पौष पूर्णिमा उपाय Paush Purnima Upay

  1. पौष पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल ॐ घृणि सूर्याय नमः मन्त्र का जाप करते हुए सूर्य को अर्घ्य दे.
  2. पूर्णिमा की रात में मां लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें खीर, सफेद मिठाई का भोग लगाएं और 11 कौड़ियां हल्दी लगाकर लाल कपड़े में रखकर तिजोरी में रखें। इससे धनलाभ होता है|
  3. पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे में लाल कलावा, लाल चुनरी और कच्चा दूध अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं इससे मनोकामना पूरी होती है.
  4. पौष माह की पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाए.

 

error: