अमावस्या 2024 सुख समृद्धि उपाय Amavasya Upay 2024
पौष अमावस्या शुभ मुहूर्त 2024 Paush Amavasya 2024 Date
- साल 2024 में पौष अमावस्या 30 दिसम्बर सोमवार को है
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 30 दिसम्बर प्रातःकाल 04:01 मिनट
- अमावस्या तिथि समाप्त – 31 दिसंबर प्रातःकाल 03:56 मिनट
- अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:03 मिनट से दोपहर
- स्नान- दान का शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 05:24 मिनट से प्रातःकाल 06:19 मिनट
पौष अमावस्या शुभ योग 2024 Paush Amavasya Yog 2024
साल 2024 में आ रही पौष अमावस्या 30 दिसंबर सोमवार के दिन पड़ रही है सोमवार के दिन पड़ने के कारण यह सोमवती अमावस्या होगी. सोमवती अमावस्या को शास्त्रों में बेहद शुभ माना जाता है.
पौष अमावस्या विधि Paush Amavasya Pooja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार अमावस्या के दिन संभव हो तो पवित्र नदी या घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पितरों के निमित्त तर्पण व दान करना चाहिए। व्रत रखकर भगवान विष्णु और भगवान् शिव की आराधना करे. शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे पितृ प्रसन्न होते है अमावस्या के दिन अधिक से अधिक भगवान के मंत्रो का जाप करना शुभ होता है.
पौष अमावस्या उपाय Paush Amavasya upay
- पौष मास की सोमवती अमावस्या पर गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए यदि ऐसा संयोग ना बने तो स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए.
- सोमवती अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु का पूजन करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती.
- पौष अमावस्या के दिन घर ईशान कोण में घी का दीपक जलाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं.
- सोमवती अमावस्या के दिन सुबह तांबे के लोटे में जल और काला तिल मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करना शुभ होता है.