नवरात्रि दूसरा दिन डेट टाइम शुभ मुहूर्त पूजा विधि Navratri Second Day Puja Vidhi

नवरात्रि दूसरा दिन शुभ मुहूर्त Navratri Maa Brahmcharini Puja Vidhi

Navratri Second DayNavratri Second Day शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर रविवार से हो चुकी है नवरात्रि के इन नौ दिनों में देवी मां के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है शास्त्रों के अनुसार साल 2023 में शारदीय नवरात्री का दूसरा नवरात्री व्रत 16 अक्टूबर को रखा जायेगा. नवरात्रि के दूसरे दिन देवी दुर्गा के के दूसरे स्वरुप देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। मान्यता है की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से जीवन में धन-समृद्धि, खुशहाली आती है। आइये जानते है साल 2023 शारदीय नवरात्रि दूसरे नवरात्रि व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री, विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

शारदीय नवरात्री दूसरा दिन शुभ तिथि 2023 Shardiya Navratri 2023 Muhurat

  1. साल 2023 में शारदीय नवरात्रि का दूसरा नवरात्रि व्रत 16 अक्टूबर सोमवार को रखा जायेगा|
  2. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी|
  3. द्वितीया तिथि 16 अक्टूबर प्रातःकाल 01:13 मिनट से 17 अक्टूबर तक रहेगी|
  4. पूजा का अभिजीत मुहूर्त – प्रातःकाल 11:50 मिनट से दोपहर 12:37 मिनट|

देवी ब्रह्मचारिणी स्वरुप Goddess Brahmcharini Swaroop

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान है। पौराणिक कथाओ के अनुसार देवी ब्रह्मचारिणी का अर्थ है तप का आचरण करने वाली| माता का यह रूप ज्योर्तिमय है। मां के दाहिने हाथ में जप की माला और बाएं हाथ में कमंडल है। देवी ब्रह्मचारिणी साक्षात ब्रह्म का स्वरूप है देवी ब्रह्मचारिणी ने शिवजी को पति रूप में प्राप्त करने के लिए हजारों सालों तक निर्जल निराहार रहकर तपस्या की। जिस कारण उनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा।

माता ब्रह्मचारिणी पूजन विधि Goddess Brahmcharini Pooja Vidhi

नवरात्रि के दूसरे दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान कर व्रत का संकल्प करे. पूजास्थल पर स्थापित कलश का पूजन कर समस्त देवी देवताओ का आह्वाहन करे. पूजास्थल में धूप दीप जलाकर माता ब्रह्मचारिणी की प्रतिमा को स्नान कराकर तिलक करे और उन्हें उनके प्रिय फूल, अक्षत, रोली, चंदन, पान, सुपारी और फल व मेवे अर्पित करे. आज के दिन माता रानी को शक्कर का भोग लगाएं। माँ के मन्त्र ओम देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः का जाप कर व्रत कथा का पाठ और दुर्गा चालीसा का पाठ करें इसके बाद आरती कर ले.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

माँ ब्रह्मचारिणी रंग, भोग, मंत्र Second Navratri Color Bhog 

माता ब्रह्मचारिणी को नारंगी और हरा रंग बेहद प्रिय है नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा में नारंगी और हरे रंग के वस्त्रो का प्रयोग विशेष लाभकारी होता है शास्त्रों के अनुसार दूसरे नवरात्रि व्रत के दिन मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर और पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। इससे माँ प्रसन्न होकर भक्तो को दीर्घायु होने का वरदान देती हैं।

नवरात्रि दूसरा दिन उपाय Navratri Second Day Upay

  1. धार्मिक मान्यता अनुसार नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी को साबुत लाल मसूर की दाल लाल कपड़ें में बांधकर अर्पित करे और पूजा के बाद इसे दान करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है.
  2. आज केदिन पूजा में माँ को शक्कर, मिश्री, दूध से बनी मिठाई या खीर का भोग लगाना शुभ होता है.
  3. इस दिन माता ब्रह्मचारिणी के मंत्र “ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:” का 1 रुद्राक्ष, स्फटिक या कमलगट्टे की माला से जाप करे इस उपाय से मनोकामनाएं पूरी होंगी.
  4. आज के दिन मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में 3 मुखी रुद्राक्ष रखकर उसकी विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए इससे कार्यो में सफलता प्राप्ति की सम्भावनाये बढ़ जाती है.
error: