चैत्र नवरात्रि नवमी कब है 2024 | Navratri Durga Navmi 2024 Date Time

नवरात्रि पारण कब करे 2024 Navratri Paran Kab Kare 2024

Navratri Durga Navmi 2024 Date TimeNavratri Durga Navmi 2024 Date Time धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के नौ दिन बहुत ही शुभ माने गए है. लेकिन नवरात्रो की अष्टमी और नवमी तिथि की मान्यता कहीं अधिक मानी जाती है क्योकि अष्टमी, नवमी तिथि को हवन व कन्या पूजन के बाद नवरात्रि व्रत का पारण होता है और दशमी तिथि को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के साथ नवरात्री समाप्त होती है. नवरात्रि की नवमी तिथि महानवमी कहलाती है इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा होती है. इसी दिन रामनवमी भी मनाई जाती है. आइये जानते है चैत्र नवरात्रि की दुर्गा नवमी कब है, अष्टमी-नवमी कन्या पूजन मुहूर्त और व्रत का पारण कब करे|

चैत्र नवरात्री नवमी शुभ मुहूर्त 2024 Chaitra Navratri 2024 Muhurat

  1. इस बार दुर्गा नवमी और रामनवमी 17 अप्रैल बुधवार को होगी|
  2. नवमी तिथि प्रारम्भ – 16, अप्रैल दोपहर 01:23 मिनट पर|
  3. नवमी तिथि समाप्त – 17, अप्रैल सायंकाल 03:14 मिनट पर|
  4. राम नवमी मध्याह्न पूजा का मुहूर्त- 17 अप्रैल सुबह 11:03 मिनट से दोपहर 1:38 मिनट तक।

नवरात्री पारण कब करे Navratri Paaran

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार नवरात्रि व्रत का पारण नवमी तिथि के समापन और दशमी तिथि के प्रारंभ में श्रेष्ठ माना जाता है। हालांकि कुछ लोग अष्टमी पूजने के बाद व्रत का पारण करते हैं, वहीं कुछ लोग नवमी तिथि के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा कर कन्या पूजन और हवन करने के बाद व्रत का पारण कर लेते हैं। मान्यता है तीनो ही दिन नवरात्रि व्रत का पारण किया जा सकता है. इस बार व्रत के पारण का समय 17 अप्रैल को दोपहर 03:13 के बाद का होगा|

दुर्गा अष्टमी के शुभ मुहूर्त 2024 Ashtami Navmi Kanya Pujan Muhurat

  1. दुर्गा अष्टमी के दिन कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त होंगे
  2. सुबह 09:08 मिनट से दोपहर 01:58 मिनट|
  3. रात्रि 08:11 मिनट से रात्रि 09:34 मिनट|

दुर्गा नवमी के शुभ मुहूर्त 2024 Ashtami Navmi Kanya Pujan Muhurat

  1. दुर्गा नवमी के दिन कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त होंगे
  2. प्रातःकाल 05:53 मिनट से प्रातःकाल 09:07 मिनट|
  3. दोपहर 03:34 मिनट से शाम 06:48 मिनट|
  4. रात 08:11 मिनट से रात 10:57 मिनट|
  5. विजय मुहूर्त दोपहर 02:34 मिनट से शाम 03:24 मिनट
error: