नागपंचमी 2023 आज जरूर करे ये काम Nag Panchami Puja Vidhi

नाग पंचमी उपाय Nag Panchami Upay

Nag Panchami Puja VidhiNag Panchami Puja Vidhi नाग पंचमी भारत में मनाये जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. बहुत सी जगहों पर इस दिन व्रत रखने और नाग देवताओ का पूजन करने की परंपरा है. इस बार नागपंचमी 21  अगस्त, सोमवार को मनाई जाएगी। ज्योतिष अनुसार इस बार नागपंचमी पर कई शुभ योग बन रहे हैं। जिससे इस दिन का महत्व और अधिक होगा। सावन की पंचमी बहुत शुभ मानी जाती है क्योकि सावन शिव का प्रिय माह है आइये जानते है साल 2023 नागपंचमी शुभ योग, पूजा मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन कौन से कार्य करना  शुभ माना जाता है|

नाग पंचमी शुभ मुहूर्त 2023 Nag panchami 2023 Date

  1. साल 2023 में नाग पंचमी का त्यौहार 21 अगस्त सोमवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. पञ्चमी तिथि प्रारम्भ होगी – 21 अगस्त प्रातःकाल 12:21 मिनट पर |
  3. पञ्चमी तिथि समाप्त होगी – 22 अगस्त प्रातःकाल 02:00 मिनट पर |
  4. पूजा का शुभ मूहूर्त होगा – 21 अगस्त प्रातःकाल 06:10 मिनट से प्रातःकाल 08:38 मिनट तक|

नाग पंचमी शुभ योग 2023 Nag Panchami Shubh Yog 2023

ज्योतिष अनुसार इस बार नागपंचमी 21 अगस्त को भगवन शिव की आराधना के खास दिन सोमवार को पड़ रही है. नागपंचमी सोमवार का पड़ना बेहद शुभ है क्योंकि सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित है. इस दिन नाग देवता के साथ शिव पूजा से मनोकामना जल्दी पूरी होती है. इसके अलावा इस बार नागपंचमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग, शुक्ल योग, शुभ योग और सावन सातवां सोमवार का शुभ संयोग भी है जो पूजा पाठ की दृस्टि से बेहद शुभ है|

नाग पंचमी पूजा विधि Nag Panchami Puja Vidhi 

नागपंचमी के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत व पूजा का संकल्प लें और नाग प्रतिमा को पूजास्थल पर स्थापित करे अब सबसे पहले प्रतिमाओं का दूध मिले जल से अभिषेक करे और फिर पूजन सामग्री जैसे- रोली, कुमकुम, चावल, हल्दी, फूल चढ़कर धूप, दीप अर्पित करे. भोग में दूध अर्पित करे. इसके बाद व्रत कथा पढ़े और आरती करे. मान्यता है की इस प्रकार पूजा करने से नागदेवता प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी करते हैं।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

नागपंचमी के दिन क्या करे Nag panchami upay

  1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नागपंचमी के दिन भोलेनाथ का रूद्राभिषेक करना चाहिए इससे मनोकामनाएं पूरी होती है
  2. संभव हो तो नाग पंचमी के दिन व्रत रखे और नागपंचमी व्रत कथा का पाठ करे.
  3. इस दिन नाग प्रतिमा को दूध, मिठाई और पुष्प चढ़ाकर ‘ऊं नागदेवतायै नम:’ मंत्र का 108 जाप करें.
  4. इस दिन नाग देवता की पूजा में हल्दी का प्रयोग करना शुभ माना जाता है.
  5. इसके अलावा इस बात का ध्यान रखना चाहिए की इस दिन मिट्टी की जुताई न करें और न ही पेड़ – पौधो का कटान करे.
error: