मकर संक्रांति शुभ योग 2024 Makar Sankranti Shubh Yog 2024

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त 2024 Makar Sankranti Kab Hai 2024

Makar Sankranti Shubh Yog 2024Makar Sankranti Shubh Yog 2024 हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। दरअसल जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे मकर संक्रांति कहते हैं। इस दौरान सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायन हो जाते है। इसीलिए बहुत सी जगहों पर इसे उत्तरायण भी कहते है. इस बार मकर संक्रांति पर खास संयोग बनने से इसका महत्व कहीं अधिक होगा।आइये जानते है साल 2024 में मकर संक्रांति कब है, महापुण्यकाल का समय, शुभ योग, पूजा विधि और इस दिन क्या करे क्या न करे|

मकर संक्रांति 2024 तिथि व शुभ मुहूर्त Makar Sankranti Dates Pooja Timing 2024

  1. साल 2024 में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी सोमवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. सूर्य 15 जनवरी 2024 को प्रात: काल 02:54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे|
  3. संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त – 15 जनवरी प्रातःकाल 07:15 मिनट से शाम 05:46 मिनट तक|
  4. संक्रांति महापुण्य काल मुहूर्त – 15 जनवरी प्रातःकाल 07:15 मिनट से प्रातःकाल 09:00 मिनट तक|

मकर संक्रांति शुभ योग 2024  Makar Sankranti Shubh Yog 2024

पंचांग के अनुसार इस बार की मकर संक्रांति शश योग, वरियान योग, वाशी योग, सुनफा योग में मनेगी। इस दिन सूर्य मकर राशि में रहेंगे. साथ ही शतभिषा व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, का योग बनेगा. वहीं कुंभ राशि के चंद्रमा में मकर संक्रांति का पुण्य काल होगा, जो कि बेहद शुभ माना जाता है. इन योगों में शुभ कार्य, दान, पुण्य, तीर्थ यात्रा, भागवत महापुराण का पाठ करने से किस्मत के बंद दरवाजे खुल सकते है.

मकर संक्रांति पूजा विधि Makar Sankranti Pooja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन स्नान के जल में काला तिल और गंगाजल मिला कर स्नान करने से कुंडली के ग्रह दोष दूर होते हैं साथ ही सूर्य और शनि की कृपा मिलती है. मकर संक्रांति के दिन स्नान के बाद सूर्य देव को जल का अर्घ्य देकर ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करे. सूर्य पूजा के बाद तिल, उड़द दाल, चावल, गुड़, वस्त्र व धन अदि का किसी ब्राह्मण को दान करना चाहिए। साथ ही इस दिन भगवान को तिल और खिचड़ी का भोग लगाना शुभ होता है.

मकर संक्रांति क्या करे क्या न करे Makar Sankranti 2024

  1. ज्योतिष अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की उपासना कर उन्हें जल में कुककुम और काले तिल डालकर अर्घ्य देना शुभ होता है
  2. मकर संक्रांति के दिन संभव हो तो गंगा स्नान करना चाहिए.
  3. मकर संक्रांति पर तिल या तिल से बनी चीजों, कंबल और घी का दान करना शुभ होता है.
  4. इस दिन चावल और उड़द दाल की खिचड़ी बनाकर सूर्यदेव को खिचड़ी का भोग लगाने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है.
  5. मकर संक्रांति के दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए.
  6. संक्रांति के दिन बिना स्नान और पूजा पाठ के भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए.
  7. मकर संक्रांति के दिन सूर्यास्त के बाद भोजन करने से बचना चाहिए.
error: