मकर संक्रांति कब है 2024 Makar Sankranti Date Time 2024

मकर संक्रांति पर क्या दान करे Makar Sankranti Kab Hai 2024

Makar Sankranti Date Time 2024Makar Sankranti Date Time 2024 मकर संक्रांति भारत में मनाये जाने वाले सभी प्रमुख व्रत त्योहारों में से एक है। भारत के अलग-अलग राज्यों में इसे उत्तरायण, खिचड़ी, पोंगल आदि नामों से जाना जाता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते है. मकर संक्रांति के दिन स्नान दान करना शुभ माना जाता है. हर साल 14 जनवरी को मनाया जाने वाला मकर संक्रांति का पर्व इस साल 15 जनवरी सोमवार के दिन मनाया जाएगा क्योंकि इस दिन सूर्यदेव सुबह 2:54 पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. आइये जानते है इस साल मकर संक्रांति के दिन महापुण्यकाल का समय, पूजा विधि और इस दिन किन 2 विशेष चीजों का दान करना शुभ होता है.

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त 2024 Makar Sankranti Dates Pooja Timing 2024

  1. ज्योतिष अनुसार 15 जनवरी को सूर्य प्रातः काल 02:54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे ऐसे में साल 2024 में मकर संक्रांति व उत्तरायण 15 जनवरी सोमवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. मकर संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त – 15 जनवरी प्रातःकाल 07:15 मिनट से शाम 05:46 मिनट तक|
  3. मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल – 15 जनवरी प्रातःकाल 07:15 मिनट से प्रातःकाल 09:00 बजे तक|
  4. स्नान-दान का शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 07:15 मिनट से प्रातःकाल 09:00 बजे तक|

मकर संक्रांति पूजा विधि Makar Sankranti Pooja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन संभव हो तो गंगा जी में स्नान करे अन्यथा घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करना चाहिए. इसके बाद साफ वस्त्र पहनकर तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें काला तिल, थोड़ा सा गुड़ और गंगाजल मिलकर सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करते हुए अर्घ्य दें। इसके बाद ब्राह्मण व जरूरतमंदो को तिल और खिचड़ी का दान करना चाहिए. मकर संक्रांति के दिन काली उड़द की दाल, चावल, घी से बनी खिचड़ी और तिल-गुड़ का सेवन करने से कुंडली के सभी ग्रह शुभ फल देते हैं साथ ही ग्रहों के दुष्‍प्रभाव से राहत मिलती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.

किन चीजों का दान करे Makar Sankranti daan

शास्त्रों में मकर संक्रांति के त्योहार पर दान को सबसे ख़ास बताया गया है. इस दिन अपनी सामर्थ्यानुसार अलग-अलग चीजें दान करनी चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन दान करने से सूर्य, शनि, बुध, गुरु, चंद्रमा और राहु -केतु से जुड़े दोष दूर होते हैं साथ ही ग्रहों की शुभता से भाग्य मजबूत होता है. इस दिन विशेषकर स्नान के बाद काले तिल और गुड़ का दान करना चाहिए. इससे सूर्य की कृपा से धन धान्य में वृद्धि होती है और शनि दोष भी दूर होता है. इसके अलावा इस दिन खिचड़ी, उरद दाल, गर्म वस्त्र, तेल, नमक का दान करना चाहिए इससे कुंडली में 3 ग्रहों सूर्य, गुरु और शनि के दोष दूर होते हैं.

error: