मकर संक्रांति स्नान मुहूर्त 2024 Makar Sankranti Date Time 2024

मकर संक्रांति तिथि शुभ मुहूर्त 2024 Makar Sankranti Kab Hai 2024

Makar SankrantiMakar Sankranti शास्त्रों में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है. ज्योतिष अनुसार इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते है इस दौरान सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायन हो जाते है। इसीलिए इसे उत्तरायण भी कहा जाता है. आइये जानते है साल 2024 में मकर संक्रांति या उत्तरायण कब मनाया जायेगा,  पुण्यकाल व महापुण्यकाल का समय, पूजा विधि और इस दिन स्नान-दान का शुभ समय क्या है.|

मकर संक्रांति 2024 तिथि व शुभ मुहूर्त Makar Sankranti Dates Pooja Timing 2024

  1. साल 2024 में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी सोमवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. सूर्य 15 जनवरी 2024 को प्रात: काल 02:54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे|
  3. संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त – 15 जनवरी प्रातःकाल 07:15 मिनट से शाम 05:46 मिनट तक|
  4. संक्रांति महापुण्य काल मुहूर्त – 15 जनवरी प्रातःकाल 07:15 मिनट से प्रातःकाल 09:00 मिनट तक|

मकर संक्रांति स्नान-दान मुहूर्त Makar Sankranti Muhurat 2024

मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. साल 2024 में मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त 7 बजकर 15 मिनट से सुबह 9 बजे तक का होगा. इसके अलावा

मकर संक्रांति के दिन रवि योग बन रहा है. यह योग सुबह 7:15 बजे से सुबह 8:07 बजे तक है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार रवि योग में स्नान करके सूर्यदेव की पूजा करना सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है.

मकर संक्रांति पूजा विधि Makar Sankranti Pooja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं. मान्यता है कि मकर सक्रांति के दिन पानी में काला तिल और गंगाजल मिला कर स्नान करने से कुंडली के ग्रह दोष दूर होते हैं. मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर तिल मिले जल से स्नान करे और सूर्य देव को जल का अर्घ्य देकर ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करे. इस दिन सूर्य पूजा के बाद तिल, उड़द दाल, चावल, गुड़, वस्त्र व धन अदि का दान करना चाहिए और भगवान को तिल व खिचड़ी का भोग लगाना चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

मकर संक्रांति महत्व makar sankranti importance

मान्यता है कि सूर्य के उत्तरायण होने का समय देवी देवताओं का शुभ समय होता है, सूर्य देव के उत्तरायण होते ही स्वर्ग के द्वार खुलते हैं. इस दिन किया गया गंगा स्नान जन्म-जन्म के पापों से मुक्ति दिलाता है, ऐसी मान्यता है. की मकर संक्रांति के दिन तिल, जूते, अन्न, तिल, गुड़, वस्त्र, कंबल का दान करने से शनि और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है,

error: