मकर संक्रांति तिथि शुभ मुहूर्त 2023 Makar Sankranti Kab Hai 2023
मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त 2023 Makar Sankranti Dates Pooja Timing 2023
- साल 2023 में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी रविवार के दिन मनाया जाएगा|
- मकर संक्रान्ति का क्षण रहेगा – 14 जनवरी रात्रि 08:57 मिनट पर |
- संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त होगा – 15 जनवरी प्रातःकाल 06:37 मिनट से शाम 06:17 मिनट तक|
- संक्रांति महापुण्य काल मुहूर्त होगा – 15 जनवरी प्रातःकाल 06:37 मिनट से प्रातःकाल 08:33 मिनट तक|
मकर संक्रांति पूजा विधि Makar Sankranti Pooja Vidhi
मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करना पुण्यकारी माना गया है संभव हो तो इस दिन प्रातःकाल उठकर किसी नदी, तालाब या शुद्ध जलाशय में स्नान करें नहीं तो घर पर ही सूर्योदय से पहले उठकर गंगाजल व तिल मिले जल से स्नान करे इसके बाद सूर्य देव को जल का अर्घ्य देकर ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करे. इसके बाद ब्राह्मणो और जरूरतमंदो को दान पुण्य करना चाहिए. आज के दिन विशेषकर खिचड़ी, आटा, उरद दाल, चावल, और तिल के बने लड्डू दान दिए जाते हैं।
मकर संक्रांति क्या करे Makar Sankranti 2023
- धार्मिंक मान्यता अनुसार मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करना चाहिए.
- इस दिन प्रातःकाल स्नान के बाद सूर्य देव को जल का अर्घ्य दे.
- मकर संक्रांति पर तिल या तिल से बनी चीजों का दान करना शुभ होता है.
- इस दिन चावल और उड़द दाल की खिचड़ी बनाकर सूर्यदेव को खिचड़ी का भोग लगाने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है.
- मकर संक्रांति के दिन किसी जरूरतमंद कंबल और घी का दान जरूर करना चाहिए.
मकर संक्रांति क्या न करे Makar Sankranti 2023
- इस दिन घर पर आये जरूरतमंद को खाली हाथ नहीं जाने देना चाहिए.
- इस दिन पूजा-पाठ व स्नान-दान के बाद ही भोजन ग्रहण करना चाहिए.
- मकर संक्रांति के दिन तामसिक चीजे लहसुन, प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए.
- मकर संक्रांति के दिन अपनी वाणी पर सयम रखना चाहिए और किसी का अपमान नहीं करना चाहिए.