महाशिवरात्रि कब है 2023 में Maha Shivratri Kab Hai 2023

महाशिवरात्रि पूजा विधि Maha Shivratri Date Time Shubh Muhurat 2023 

Maha Shivratri

Maha Shivratri पंचांग के अनुसार हर साल महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन मनाया जाता है. इस दिन सभी शिव-भक्त शिव मंदिरो में महादेव की आराधना और श्रद्धा से उनका जलाभिषेक करते है वैसे तो हर माह में एक शिवरात्रि आती है लेकिन फाल्गुन माह में आने वाली वाली शिवरात्रि महाशिवरात्रि कहलाती है इस दिन शिव पूजा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है आज हम आपको साल 2023 में महाशिवरात्रि कब है पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और इसके नियमो के बारे में बताएँगे.

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2023 MahaShivratri Date Time 2023

  1. साल 2023 में महाशिवरात्रि का पर्व 18 फ़रवरी शनिवार को मनाया जाएगा|
  2. चतुर्दशी तिथि शुरू होगी – 18 फ़रवरी रात्रि 08:02 मिनट पर|
  3. चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी – 19 फ़रवरी सायंकाल 04:18 मिनट पर|
  4. निशिथ काल पूजा का समय होगा – 19 फ़रवरी रात्रि 12:07 मिनट से 12:56 बजे तक|
  5. महाशिवरात्रि पारण का समय होगा – 19 फ़रवरी सुबह 06:35 से शाम 03:30 मिनट |

महाशिवरात्रि व्रत पूजा विधि MahaShivratri Puja Vidhi 2023

महाशिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर सभी दैनिक कार्यो से निवृत होकर स्नान करे और व्रत का संकल्प ले. पूजा करने के लिए सबसे पहले भगवान शंकर को पंचामृत से स्नान कराएं। भगवान् के सामने दीपक जलाये और उन्हें सफ़ेद चन्दन का तिलक करे. अब उनके प्रिय बिल्व पत्र, धतूरा, चन्दन, पुष्प, धूप, आदि श्रद्धा के साथ उन्हें अर्पित करे. पूजा में शिवपंचाक्षर मंत्र नम: शिवाय का जाप करते रहे. अब महादेव को खीर का भोग लगाए और अंत में शिव आरती व परिक्रमा कर पूजा संपन्न करे.

महाशिवरात्रि का महत्व Importance of MahaShivratri Fast

मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ शिवलिंग में विराजमान होते हैं। इसलिए इस दिन की गई शिव की उपासना से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। महाशिवरात्रि का व्रत जीवन की सभी समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद करता है. कहा जाता है की शिवरात्रि के दिन ब्रह्माण्ड आध्यात्मिक ऊर्जा को विकसित करता है। इस दिन शिव – देवी पार्वती का विवाह हुआ था इसीलिए इस दिन शिव पार्वती की पूजा से सुखी वैवाहिक जीवन का वरदान मिलता है.

महाशिवरात्रि व्रत के नियम Maha Shivratri Fast Rules 2023

  1. मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि का व्रत जीवन पर्यन्त किया जा सकता है लेकिन यदि ऐसा संभव ना हो तो चैदह वर्ष के बाद पूर्ण विधि विधान के साथ इसका उद्यापन करना चाहिए.
  2. शास्त्रों के अनुसार यदि चतुर्दशी तिथि पहले ही दिन निशीथव्यापिनी हो, तो उसी दिन महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है. रात्रि का आठवाँ मुहूर्त निशीथ काल कहलाता है।
  3. इस दिन रात्रि के चारों प्रहरों में भगवान शिव की पूजा होती है.
  4. महाशिवरात्रि के दिन गेंहू, चावल, बेसन, मैदा आदि से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  5. इस दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  6. यदि आप महाशिवरात्रि का व्रत रख रहें हैं तो आपको दिन में नहीं सोना चाहिए|
  7. इस व्रत में पूर्ण रूप से ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए.
  8. यह व्रत फलाहार किया जा सकता है.
error: