महाशिवरात्रि पूजा विधि Maha Shivratri Kab Hai 2021
महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2021 Maha Shivratri Date Time 2021
- साल 2021 में महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च गुरुवार के दिन मनाया जाएगा|
- चतुर्दशी तिथि शुरू होगी 11 मार्च 02:39 मिनट पर|
- चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी 12 मार्च शाम 03:02 मिनट पर|
- निशिथ काल पूजा का समय होगा 11 मार्च रात्रि 12:06 मिनट से 12:55 बजे तक|
- महाशिवरात्रि पारण का समय होगा – 12 मार्च सुबह 06:34 मिनट से शाम 03:02 मिनट तक|
- इस दिन 11 मार्च की सुबह 9:24 मिनट तक शिवयोग रहेगा जो की शिव भक्ति के लिए अति उत्तम माना जाता है.
महाशिवरात्रि व्रत पूजा विधि Maha Shivratri Puja Vidhi 2021
महाशिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प ले. इसके बाद शिव मंदिर या घर पर ही विधि-विधान के अनुसार शुभ मुहूर्त में शिवरात्रि का पूजन करे. शिवपूजन में सबसे पहले गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करे फिर कच्चे दूध व पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक कराये इसके बाद धूप, दीप जलाकर शिवलिंग पर बिल्व पत्र, धतूरा, चन्दन, पुष्प, अर्पित करे. पूजा में शिवपंचाक्षर मंत्र ऊं नम: शिवाय का जाप करते रहे. इसके बाद महादेव को केसर युक्त खीर का भोग लगाए और अंत में शिव आरती और परिक्रमा कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करे.
महाशिवरात्रि व्रत उपाय Maha Shivratri Upay
भगवान् शिव सभी प्रकार की मनोकामनाओ को पूर्ण करते है साल 2021 की महाशिवरात्रि कई शुभ योगो में आ रही है जो की महादेव को प्रसन्न करने की दृष्टि से कई गुना अधिक लाभकारी है इस विशेष दिन यदि आप कुछ उपायों के साथ शिव पूजन करते है तो आपको महादेव का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है आइये जानते है इस दिन किये जाने वाले इन्ही खास उपायों के बारे में.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.
- भगवान शिव को शमी की पत्तियां बेहद प्रिय है। महाशिवरात्रि के दिन शमी की पत्तियां भगवान शिव को अर्पित करने से वह प्रसन्न होकर भक्तो को हर कष्ट से छुटकारा दिलाते है और शनि के प्रकोप से भी बचाते है.
- इस दिन जलाभिषेक करने के बाद शिवलिंग पर चन्दन का लेप लगाए और भगवान शिव के मंत्रो का जाप करे.
- महाशिवरात्रि के दिन जल में काले तिल मिलाकर ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का जप करते हुए शिवलिंग का अभिषेक करें.
- आज के दिन भगवान शिव को तिल व जौ चढाने से सुख में वृद्धि होती है।
- महाशिवरात्रि पर गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करने पर धनलाभ होता है.