महाशिवरात्रि कब है 2024 Maha Shivratri 2024 Mein Kab Hai

महाशिवरात्रि पूजा विधि Mahashivratri Puja Vidhi

Maha Shivratri 2024 Mein Kab HaiMaha Shivratri 2024 Mein Kab Hai महाशिवरात्रि का व्रत शिवभकक्तो के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है. इस दिन शिव-भक्त महादेव की विशेष पूजा अर्चना कर उनका जलाभिषेक करते है प्राचीन कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि शिव शक्ति के मिलन का त्यौहार है इस रात आध्यात्मिक शक्तियां जागृत होती हैं। महाशिवरात्रि के दिन मध्यरात्रि में शिव पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है. आइये जानते है साल 2024 महाशिवरात्रि की सही तारीख, पूजा व पारण का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महाशिवरात्रि व्रत के नियम क्या है|

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2024 Maha Shivratri Date Time 2024

  1. साल 2024 में महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च शुक्रवारके दिन मनाया जाएगा|
  2. चतुर्दशी तिथि शुरू होगी – 8 मार्च रात्रि 09:57 मिनट पर|
  3. चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी – 9 मार्च सायंकाल 06:17 मिनट पर|
  4. निशिथ काल पूजा का समय होगा – 9 मार्च सुबह 12:04 मिनट से 12:52 बजे तक|
  5. महाशिवरात्रि व्रत का पारण होगा – 9 मार्च सुबह 06:27 मिनट से सायंकाल 03:28 मिनट|

रात्रि चारो प्रहर पूजा मुहूर्त 2024 Maha Shivratri Puja Muhurat 2024

  1. रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – सायंकाल 06:29 मिनट से रात्रि 09:28 मिनट तक
  2. रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – रात्रि 09:28 मिनट से 9 मार्च सुबह 12:28 मिनट तक
  3. रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – 9 मार्च प्रातः काल 12:28 मिनट से 03:28 मिनट तक
  4. रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा का समय – 9 मार्च प्रातः काल 3:28 मिनट से 06:27 मिनट तक

महाशिवरात्रि व्रत पूजा विधि Maha Shivratri Puja Vidhi 2024

महाशिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करे और व्रत का संकल्प ले अब घर या शिव मंदिर जाकर शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराये और ‘ॐ नमः शिवायः’ मंत्र का जाप करे. अब भगवान शिव को सफ़ेद चन्दन से तिलक कर भस्म, बिल्व पत्र, धतूरा, चन्दन, पुष्प, धूप, दीप आदि अर्पित करे. अंत में महाशिवरात्रि व्रत कथा का पाठ कर शिव आरती कर पूजा संपन्न करे. महाशिवरात्रि के दिन रात्रि के चारों प्रहर में शिव पूजन किया जाता है हालाँकि आप अपने सुविधा के अनुसार शिव पूजन कर सकते है. अगले दिन प्रातःकाल स्नान के बाद ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा देकर व्रत का पारण करना चाहिए।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

महाशिवरात्रि व्रत के नियम Maha Shivratri Fast Rules 2024

  1. महाशिवरात्रि व्रत रखने और पूजा करने वालों को नियमानुसार एक दिन पूर्व से ही तामसिक भोजन का त्याग कर देना चाहिए|
  2. शिव जी को बेलपत्र चढ़ाते समय ध्यान रखें कि बेलपत्र के तीनों पत्ते पूरे हों और कहीं से कटे-फटे न हो साथ ही बेलपत्र चढ़ाते समय इसका चिकना भाग शिवलिंग से स्पर्श करना चाहिए|
  3. भगवान शिव की पूजा में कदंब और केतकी के फूलो का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए|
  4. भगवान शिव की पूजा शंख से जलाभिषेक वर्जित माना जाता है|
  5. महाशिवरात्रि व्रत में अन्न का सेवन ना करते हुए फलाहार करना चाहिए|
  6. जब आप शिवलिंग की परिक्रमा करें तो आधी परिक्रमा करें और वापस आ जाएं. शिवलिंग की पूरी परिक्रमा वर्जित होती है.
error: