महाशिवरात्रि शुभ योग 2022 राशियों पर असर Maha Shivratri 2022 Effect Zodiac

महाशिवरात्रि शुभ संयोग का राशियों पर प्रभाव Maha Shivratri Shubh Sanyog 2022

 Maha Shivratri 2022 Effect Zodiac  Maha Shivratri 2022 Effect Zodiac शास्त्रों में फाल्गुन चतुर्दशी तिथि बेहद ख़ास मानी गयी है इस दिन महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है. ये पर्व सभी बड़े व्रत व पर्वो में से एक है इस दिन शिव-भक्त शिव मंदिरो में महादेव की आराधना और जलाभिषेक करते है साल 2022 में महाशिवरात्रि पर्व 1 मार्च, मंगलवार को है। ज्योतिष अनुसार इस साल महाशिवरात्रि पर ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। मकर राशि के बारहवें भाव में पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस राशि में मंगल, बुध, शुक्र, चंद्रमा और शनि विराजमान होंगे। मान्यता है की इस संयोग में की गयी शिव पूजा लाभकारी तो होगी साथ ही कुछ राशि के जातको के लिए ये पर्व खुशियाँ और धनलाभ का योग लेकर आ रही है. आइये जानते इस बार किन राशियों पर रहेगी भगवान शंकर की विशेष कृपा|

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास होने वाला है। इस राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा और मनोकामना पूरी होने के योग है. मेष राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर ​विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा आराधना कर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए. इस दिन यदि आप गंगाजल और गाय के दूध से शिवलिंग का अभिषेक करते है तो आपको करियर में सफलता प्राप्त हो सकती है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातको के लिए ये महाशिवरात्रि बहुत ही शुभ परिणाम लेकर आएगी. महाशिवरात्रि के दिन ग्रहो के विशेष योग के चलते आपको विशेष लाभ होने के योग है. महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर घी और शमी के पत्ते चढ़ाने से आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि

ज्योतिष अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का त्योहार खुशियां लेकर आ सकता है। इस खास दिन आपको कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। भगवान शंकर का आशीर्वाद पाने के लिए शिवलिंग का जलाभिषेक जरूर करे.

कर्क राशि 

ज्योतिष अनुसार कर्क राशि वालों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस दिन भगवान शिव का रूद्राभिषेक करने से आपकी हर परेशानियां व कष्ट दूर होंगे. महादेव की कृपा से आपके जीवन में धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक इस महाशिवरात्रि भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्तकर सकते है. ​महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का विधिपूर्वक अभिषेक करें इससे आपको नौकरी और बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी साथ ही शिव कृपा से आपको भय से मुक्ति मिलेगी.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए ये महाशिवरात्रि बहुत ही शुभ रहेगी. इस महाशिवरात्रि आपको कार्यो में सफलता, पारिवारिक सुख और धनलाभ के योग है. महाशिवरात्रि के दिन मकर राशि के जातकों को शिव पूजा में बेलपत्र, गंगाजल, गाय का दूध अर्पित करना शुभ होगा

error: