गंगा दशहरा कब है 2023 Ganga Dussehra 2023 Kab Hai

गंगा दशहरा पूजा विधि व उपाय Ganga Dussehra Pujan Vidhi

Ganga Dussehra 2023 Kab HaiGanga Dussehra 2023 Kab Hai पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन माँ गंगा धरती पर अवतरित हुई थी. मान्यता है की गंगा दशहरा के दिन पवित्र गंगा नदी में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही गंगा दशहरा पर मां गंगा की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस बार गंगा दशहरा पर कई शुभ योगो निर्माण होने से यह बेहद खास होगा. आइये जानते हैं साल 2023 में गंगा दशहरा कब है, पूजा व स्नान दान के मुहूर्त, पूजा विधि, शुभ योग और इस दिन सुख समृद्धि के लिए लिए जाने वाले उपाय क्या है|

गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त 2023 Ganga Dussehra date Time 2023

  1. साल 2023 में गंगा दशहरा का पर्व 30 मई मंगलवार के दिन मनाया जाएगा
  2. दशमी तिथि प्रारम्भ होगी – 29 मई प्रातःकाल 11:49 मिनट पर
  3. दशमी तिथि समाप्त होगी – 30, मई दोपहर 01:07 मिनट पर
  4. हस्त नक्षत्र प्रारम्भ होगा – 30, मई प्रातःकाल 04:29 मिनट पर
  5. हस्त नक्षत्र समाप्त होगा – 31, मई प्रातःकाल 06:00 मिनट पर

गंगा दशहरा शुभ योग 2023 Ganga Dushhara Shubh Yog 2023

पंचांग के अनुसार इस बार 30 मई गंगा दशहरा के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं. ज्योतिष अनुसार इस साल गंगा दशहरा बड़ा मंगल के दिन पड़ रहा है. ज्‍येष्‍ठ मई का चौथा बड़ा मंगल भी 30 मई है. इसके अलावा भी 30 मई को रवि योग और सिद्धि योग के साथ ही सुख-समृद्धि, ऐश्‍वर्य देने वाले शुक्र ग्रह इस दिन कर्क राशि में प्रवेश करेंगे जिससे धनयोग का निर्माण होगा. इन शुभ योगो में गंगा दशहरा पर किये पूजा-पाठ, स्नान-दान का फल कई गुना अधिक होगा.

गंगा दशहरा स्नान दान शुभ योग 2023 Ganga Dushhara Shubh Yog 2023

  1. गंगा दशहरा पर स्नान दान का महत्व सबसे अधिक माना जाता है
  2. इस दिन सिद्धि योग – 29 मई रात 09:01 मिनट से 30 मई रात 08:55 मिनट तक
  3. रवि योग – पूरे दिन
  4. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त से लेकर दोपहर 1 बजे तक स्‍नान-दान और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा.

गंगा दशहरा पूजा विधि Ganga Dussehra Pujan Vidhi

गंगा दशहरा के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर संभव हो तो गंगा जी में स्नान करें नहीं तो घर पर स्वच्छ जल में गंगाजल मिलाकर गंगा मैया के मंत्रो का जाप करते हुए स्नान करें इसके बाद सूर्यदेव को गंगाजल मिले जल से अर्घ्य दे. इसके बाद मां गंगा की विधिवत पूजा अर्चना करे. पूजा में उन्हें तिलक कर धूप-दीप, फल-फूल, सिन्दूर और नैवेद्य अर्पित करे. आज के दिन भगवान् शिव की पूजा करना बहुत शुभ होता है पूजा-अर्चना के बाद किसी जरूरतमंद को अनाज, फल, जूता, चप्पल, छाता और वस्त्र का दान करना चाहिए इससे पुण्य की प्राप्ति होती है.

गंगा दशहरा उपाय Ganga Dussehra upay

  1. गंगा दशहरे के दिन 10 की संख्या में किसी भी चीज के दान का बड़ा महत्व है संभव हो तो इस दिन किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद लोगों को 10 की संख्या में जैसे – 10 फल, 10 पंखे, 10 सुराही, 10 छाते या फिर अनाज आदि का दान करे.
  2. इस दिन पवित्र तीर्थ स्थलों अन्यथा घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करना शुभ होता है.
  3. इस दिन स्नान के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है.
  4. आर्थिक लाभ के लिए आज के दिन चाँदी के पात्र में गंगाजल भरकर इसे घर के ईशान कोण में रखना शुभ होता है.
error: