माघ गुप्त नवरात्रि 2024 Magh Gupt Navratri 2024 Date Time Muhurat

माघ गुप्त नवरात्रि कब है 2024 Gupt Navratri 2024 Kab Hai

Magh Gupt Navratri 2024Magh Gupt Navratri 2024 पंचांग के अनुसार पूरे साल में चार बार नवरात्रि का पर्व आता है. जिसमे से 2 प्रकट और 2 गुप्त नवरात्रि होती है. प्रकट नवरात्रो में माँ दुर्गा की पूजा सार्वजनिक रूप से की जाती है तो वही गुप्त नवरात्रि में माँ काली और दस महाविद्या की पूजा गुप्त रूप से की जाती है. हर साल माघ और आषाढ़ के महीने में गुप्त नवरात्रि आती है. आइये जानते है साल 2024 में माघ मास की गुप्त नवरात्रि कब से शुरू है और कब समाप्त होंगी, कलश या घट स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और माँ को प्रसन्न करने के लिए इन 9 दिनों में आपको किन -किन बातो का ध्यान रखना चाहिए|

माघ गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2024 Gupt Navratri Dates 2024

  1. साल 2024 में माघ माह की गुप्त नवरात्रि का प्रारम्भ – 10 फ़रवरी शनिवार से होकर इसका समापन 18 फ़रवरी रविवार को होगा|
  2. घटस्थापना का शुभ मुहूर्त – 10 फ़रवरी प्रातः काल 08:45 मिनट से 10:10 मिनट |
  3. घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त – 10 फ़रवरी दोपहर 12:13 मिनट से दोपहर 12:58 मिनट |
  4. प्रतिपदा तिथि आरभ – 10 फ़रवरी प्रातः काल 04:28 मिनट |
  5. प्रतिपदा तिथि समाप्त – 11 फ़रवरी प्रातः काल 12:47 मिनट |
  6. 17 फ़रवरी शनिवार को दुर्गा अष्टमी और 18 फ़रवरी रविवार को दुर्गा नवमी मनाई जाएगी|

गुप्त नवरात्रि पूजा विधि Gupt Navratri Pooja Vidhi

गुप्त नवरात्रि के दौरान 10 महाविद्या, तंत्र साधना और महाकाली की पूजा होती है. मान्यता है की गुप्त नवरात्रि में की गयी पूजा को जितना अधिक गोपनीय रखा जाय उतना ही अधिक शुभ फलो की प्राप्ति होती है. इस दिन स्नान आदि के बाद व्रत का संकल्प लेकर शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करे. सुबह शाम देवी माँ के मंत्रो जा जाप, चालीसा या सप्तशती का पाठ करे और मां को श्रृंगार सामग्री, लौंग, सिंदूर, लाल पुष्प, कपूर, बताशे अर्पित कर सुबह शाम आरती करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.

गुप्त नवरात्रि नियम Gupt Navratri Niyam

  1. शास्त्रों के अनुसार गुप्त नवरात्रि के दौरान तामसिक चीजों और भोजन में लहसुन प्याज़ का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
  2. गुप्त नवरात्रो के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए.
  3. इस दिनों में माँ के मंत्र जाप, चालीसा व दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुभ होता है हालाँकि ध्यान रखे की दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय उच्चारण स्पष्ट होना चाहिए.
  4. संभव हो तो गुप्त नवरात्रि की गयी पूजा या साधना को गोपनीय रखना चाहिए.
  5. नवरात्रो के इन 9 दिनों में माँ को लाल पुष्प जरूर चढ़ाये लेकिन ध्यान रखे की मां को आक, मदार, दूब और तुलसी न चढ़ाएं.
  6. गुप्त नवरात्रि में माँ की साधना निश्चित समय और निश्चित स्थान पर करनी चाहिए.
  7. गुप्त नवरात्रो में लाल रंग के आसान का प्रयोग करना शुभ होता है.
  8. गुप्त नवरात्रि के दौरान बाल, दाढ़ी मूछ और नाखून नहीं काटने चाहिए.
error: