चंद्रग्रहण 2022 सही तारीख सूतक का समय Lunar Eclipse 2022 Date

चंद्रग्रहण क्या करे क्या ना करे Moon Eclipse 2022 Date Time 

Lunar Eclipse 2022 Date

Lunar Eclipse 2022 Date सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण का लगना दोनों ही एक खगोलीय घटना मानी जाती है ज्योतिष अनुसार ग्रहण से संबंधित सावधानियां, नियम व सूतक का खास महत्व होता है इसीलिए इनका पालन करना चाहिए. इससे पूर्व 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण पड़ा था और 15 दिन के अंदर ही ये दूसरा ग्रहण पड़ने जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो 15 दिन के भीतर दो ग्रहण होना शुभ नहीं माना जाता है। आज हम आपको नवंबर माह में लगने जा रहे साल के अंतिम चंद्रग्रहण की सही तारीख, सूतक काल का समय, ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और इस दौरान क्या करे क्या न करे इस बारे में बताएँगे.

चंद्रग्रहण तिथि व सूतक काल का समय Lunar Eclipse 2022

  1. साल 2022 का दूसरा व अंतिम चन्द्रग्रहण 8 नवंबर मंगलवार को कार्तिक मास की पूर्णिमा और देव दिवाली के दिन लगेगा.
  2. भारतीय समय अनुसार ग्रहण 8 नवंबर की शाम 5:32 से शुरू होकर शाम 6:18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा.
  3. ग्रहण का सूतक काल करीब 9 घंटे पहले 8 नवंबर प्रातःकाल 09:21 मिनट से लेकर सायंकाल 06:18 मिनट पर समाप्त होगा.
  4. यह खग्रास चंद्रग्रहण होगा जो भारत में भी देखा जा सकेगा.

चंद्रग्रहण कहाँ-कहाँ दिखाई देगा Lunar Eclipse 2022

साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी में दिखाई देगा. इसके अलावा ग्रहण अन्य देशो में एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई देगा हालांकि भारत में पूर्ण ग्रहण केवल पूर्वी भागों में दिखाई देगा.

चंद्रग्रहण क्या करे क्या न करे Chandra grahan Do Not These Things

  1. धार्मिक मान्यता अनुसार ग्रहण के सूतक काल लगने से पहले मंदिरो के कपाट बंद हो जाते है क्योकि ग्रहण के दौरान कोई भी धार्मिक कार्य या मूर्ति पूजा नहीं की जाती है.
  2. ग्रहण काल में सोना वर्जित माना जाता है.
  3. ग्रहण के सूतक काल लगने के बाद घर में भोजन पकाने और ग्रहण करने की मनाही होती है हालाँकि शास्त्रों में बीमार, बूढ़े और बच्चो को इसकी कोई मनाही नहीं है.
  4. ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारातमक शक्तिया प्रभावी रहती है इसीलिए गर्भवती महिलाओं को घर पर ही रहना चाहिए.
  5. प्राचीन मान्यता अनुसार ग्रहण लगने से पहले ही खाने पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता या कुशा डालकर रखनी चाहिए इससे खाने-पीने की चीजों में ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  1. ग्रहण के दौरान अपने इष्ट देव का ध्यान और जाप करते रहना चाहिए.
  2. ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिडकाव करना चाहिए.
  3. ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए ग्रहण समाप्त होने पर दान आदि करना चाहिए.
error: