कार्तिक पूर्णिमा चंद्रग्रहण संयोग 2020 Kartik Purnima Chandragrahan 2020

कार्तिक पूर्णिमा 2020 Kartik Maas Purnima Puja Vidhi 2020

Kartik Purnima कार्तिक मास में आने वाली कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहते है. इस दिन श्री हरि विष्णु जी की पूजा और गंगा स्नान का विशेष महत्व है इस दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है. लेकिन इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर साल का आखिरी चंद्रग्रहण भी लगने वाला है और साथ ही कार्तिक पूर्णिमा पर रोहिणी नक्षत्र के साथ सर्वसिद्धि योग और वर्धमान योग का संयोग भी रहेगा जिस कारण कार्तिक मास की ये पूर्णिमा बहुत ही प्रभावशाली होगी. आज हम आपको कार्तिक पूर्णिमा सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, चंद्रग्रहण का समय और इस संयोग में किये जाने वाले बेहद ख़ास उपाय के बारे में बताएँगे.

कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2020 Kartik Purnima 2020 Shubh Muhurat

  1. साल 2020 में कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर सोमवार को है |
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 29 नवंबर दोपहर 12:47 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 30 नवंबर दोपहर 02:59 मिनट पर|

चंद्र ग्रहण समय व सूतक काल Chandra Grahan Date Time 2020

  1. साल 2020 का आखिरी चंद्रग्रहण 30 नवंबर के दिन लगेगा.
  2. उपच्छाया से पहला स्पर्श – दोपहर 01:04 मिनट पर
  3. चन्द्र ग्रहण परमग्रास होगा – 03:13 मिनट
  4. उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श – 05:22 मिनट
  5. उपच्छाया की अवधि – 04 घण्टे 18 मिनट्स 11 सेकण्ड्स
  6. चंद्रग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा

कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि Kartik Purnima puja vidhi

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दक्षिण दिशा के स्वामी भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है। इस दिन प्रातःकाल किसी पवित्र नदी अन्यथा घर पर ही स्नान के बाद भगवान कार्तिकेय की विधिवत पूजा करे.  और उन्हें पुष्प, घी और दही अर्पित कर उन्हें गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इस दिन सत्‍यनारायण भगवान की कथा करना बेहद शुभ होता है. रात्रि के समय भगवान विष्‍णु संग मां लक्ष्‍मी का पूजन करें. और अंत में चंद्रमा को अर्घ्‍य देकर घर के अंदर और बाहर दीपक जलाएं क्योकी ऐसी मान्यता है की आज के दिन सभी देव दिवाली मनाते है

कार्तिक पूर्णिमा उपाय Kartik Purnima upay

ज्योतिषानुसार पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण आकृति में होता है। यह दिन माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय है इसके अलावा इस दिन देव दिवाली की परंपरा है जिस कारण इस तिथि के दिन किये कुछ खास उपाय करने से जीवन में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने लगती है। आइये जानते है इस दिन किये जानें वाले इन्ही ख़ास उपायों के बारे में.

  1. कार्तिक पूर्णिमा की रात घर के सभी कोनो में दिए जलाये इससे सभी देवी देवताओ का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है.
  2. कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे कके पास दीप जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर सुख समृद्धि का वरदान देती हैं।
  3. पूर्णिमा तिथि को विष्णु भगवान् को तुलसी पत्र की माला अर्पित करे इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है.
  4. कार्यो में सफलता पाने के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध केला खजूर नारियल व अमरुद आदि फलों का दान जरूर करे.
  5. कार्तिक पूर्णिमा या देव दिवाली के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध, शहद व गंगाजल अर्पित करने से से भगवान शिव प्रसन्न होते है।
error: