जन्माष्टमी 2021 घर ले आये ये 5 चीजे Krishna Janmashtami 2021 Date

जन्माष्टमी व्रत पूजन विधि Janmashtami Vrat Date Time 2021

जन्माष्टमी 2021 जन्माष्टमी 2021 – जन्माष्टमी का पर्व भगवान् श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप मे मनाया जाता है यह हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आता है। पौराणिक कथाओ के अनुसार कृष्ण जी का जन्म मथुरा नगरी में भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि के दिन हुआ था. इसीलिए हर साल इसी दिन उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाते है इस दिन व्रत, पूजा पाठ से जीवन में खुशहाली आती है. साल 2021 में जन्माष्टमी का पर्व 30 अगस्त को मनाया जाएगा| आज हम आपको कुछ चीजें बताने जा रहे हैं, जिन्हे शास्त्रों के अनुसार जन्माष्टमी से पहले घर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है इससे घर में सुख-समृद्धि, सालभर माँ लक्ष्मी जी का आगमन और पूरे सालभर घर में शांति बनी रहती है तो आइये जानते है इन चीजों के बारे में|

मोरपंख

जन्माष्टमी 2021 – शास्त्रों के अनुसार भगवान श्री कृष्णा को मोरपंख अति प्रिय है| मान्यता है की जन्माष्टमी के दिन या इससे ठीक पहले यदि आप घर में मोरपंख लाकर रखते है तो भगवान की कृपा आपपर सदैव बनी रहती है. इससे न सिर्फ घर की नकारात्मकता दूर होती हैं बल्कि इससे राहू की महादशा को भी दूर किया जा सकता हैं|

गौ माता की प्रतिमा

जन्माष्टमी 2021 – भगवान् श्री कृष्ण को गौ माता से बहुत अधिक लगाव और प्रेम है शास्त्रों के अनुसार जन्माष्टमी या इससे पहले घर में गौ माता और उनके बछड़े की प्रतिमा लाना बहुत ही शुभ होता है शास्त्रों में गाय को माता के रूप में पूजा जाता हैं ऐसी मान्यता है कि गाय में सभी देवी-देवता निवास करते हैं| इसीलिए जन्माष्टमी से पहले घर में गाय की प्रतिमा लाने से भगवान् का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है.

बांसुरी

जन्माष्टमी 2021 – भगवान कृष्ण को बाँसुरी अत्यधिक प्रिय है यदि आप इस जन्माष्टमी या जन्माष्टमी से ठीक पहले अपने घर में बांसुरी लेकर आते है तो इससे आपको भगवान् नारायण और माँ लक्ष्मी जी का आशीर्वाद हमेशा प्राप्त होता है बांसुरी से घर में सकारात्मकता बनी रहती हैं और घर से वास्तु दोष भी सदा के लिए दूर हो जाता है. लेकिन एक बात का ध्यान रखे की जब भी आप घर में बांसुरी रखे तो उसका मुख जमीन की ओर रखे|

तुलसी

जन्माष्टमी 2021 – भगवान कृष्ण जी को तुलसी बहुत प्रिय हैं यूँ तो तुलसी जी का पौधा हर घर में होता ही है कहा जाता है की जिस घर में तुलसी होती है उस घर के आस पास नकारात्मक शक्तिया दूर होकर सकारात्मक एनर्जी का वास रहता है. यदि जन्माष्टमी से पहले या जन्माष्टमी के दिन आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगाते है या फिर तुलसी की माला लेकर आते है तो हमेशा आपके घर पर माँ लक्ष्मी जी का स्थिर निवास रहता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

यमुना जी का पानी

जन्माष्टमी 2021 – कथाओ के अनुसार भगवान श्री कृष्ण जी का सबसे ज्यादा समय यमुना जी के तट पर ही बीतता था इसीलिए अगर संभव हो सके तो जमुना नदी का जल घर लाकर इसे किसी पात्र में रखकर भगवान कृष्ण के मूर्ति के सामने रखे| इससे आपके जीवन में आने वाली सभी समस्याएँ दूर होने लगेंगी और आपपर सदा लड्डू गोपाल की कृपा बनी रहेंगी

error: