करवा चौथ थाली में जरूर शामिल करें ये चीजें Karwachauth Puja Samgri

करवा चौथ व्रत पूजा-विधि Karwa Chauth Date Time 2022

Karwachauth Puja Samgri

Karwachauth Puja Samgri पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागन महिलाओ के द्वारा करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत की शुरुवात सरगी के सेवन से होती है. इसके बाद दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को चंद्रमा के दर्शन करने के साथ विधिवत पूजा करने के बाद ही व्रत खोला जाता है। इस दिन भगवान शिव- पार्वती और चंद्रदेव की पूजा होती है। करवा चौथ व्रत में व्रत की थाली का बहुत अधिक महत्व है। आज हम आपको करवा चौथ व्रत की थाली में कौन-कौन सी चीजें होनी चाहिए इसके बारे में बताएँगे.

करवाचौथ व्रत शुभ मुहूर्त 2022 Karwa Chauth Vrat Tithi Shubh Muhurt 2022

  1. साल 2022 में करवाचौथ का व्रत 13 अक्टूबर गुरुवार को रखा जाएगा|
  2. चतुर्थी तिथि प्रारम्भ होगी – 13 अक्टूबर प्रातःकाल 01:59 मिनट पर|
  3. चतुर्थी तिथि समाप्त होगी – 14 अक्टूबर प्रातःकाल 03:08 मिनट पर|
  4. पूजा का शुभ मुहूर्त होगा – 13 अक्टूबर सायंकाल 05:54 मिनट से 07:09 मिनट तक|
  5. अमृतकाल मुहूर्त- शाम 04:08 मिनट से शाम 05:50 मिनट तक
  6. अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:21 मिनट से दोपहर 12:07 मिनट तक
  7. चन्द्रोदय का समय होगा – रात्रि 08:09 मिनट|

करवा चौथ शुभ संयोग 2022 karwachauth shubh yog 2022

ज्योतिष अनुसार इस बार 13 अक्टूबर 2022 करवा चौथ पर रोहिणी तथा कृतिका नक्षत्र के अलावा सिद्धि योग का संयोग बना हुआ है. रोहिणी नक्षत्र चंद्रमा का सबसे शुभ नक्षत्र माना गया है। रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा की पूजा करना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है. इस साल करवाचौथ के दिन शाम के समय रोहिणी नक्षत्र रहेगा. रोहिणी नक्षत्र 6:41 मिनट से शुरू होगा. ऐसे में इस समय में पूजा करना सर्वश्रेष्‍ठ रहेगा.

पूजा की थाली में क्या क्या रखे karwachauth puja ki thali 

  1. शास्त्रों के अनुसार करवी चौथ व्रत में मिट्टी का करवा सबसे जरूरी माना जाता है। मिटटी का करवा ले और इसमें चावल को पीस घोल बना लें और इसके चारों ओर लगा दें। अगर मिट्टी का करवा नहीं है तो पीतल से बने करवे का इस्तेमाल करना भी शुभ होता है।
  2. पूजा की थाली में मिट्टी से बने दीपक और इसके अलावा आटा से बना एक दीपक रखे.
  3. करवा चौथ के दिन चंद्रमा को देखने के बाद पति को देखने के लिए छलनी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए आपके पास छलनी होनी चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  1. करवा चौथ व्रत में कांस की तीलियों का भी महत्व माना जाता है। इन्हें करवे में बने छेद में लगाया था।
  2. मान्यता है की चंद्रमा को अर्घ्य करने के लिए थाली में एक लोटा जल भी रखना चाहिए.
  3. इसके साथ ही थोड़ा सा पानी गिलास में रख लें। जिसे पीकर व्रत खोला जाता है.
  4. पूजा की थाली में सिंदूर भी रखना चाहिए मान्यता है की इसे चंद्रमा को अर्पित करने के बाद पति द्वारा पत्नी की मांग भरी जाती है.
  5. चंद्र देव को चढ़ाने के लिए पूजा की थाली में अक्षत भी रखने चाहिए.
  6. चंद्र देव की पूजा करने के साथ करवे में डालने के लिए मिठाई रख ले.
error: