शरद पूर्णिमा 2022 Sharad Purnima 2022 Date Time

शरद पूर्णिमा पूजा विधि Sharad Purnima Puja Vidhi

Sharad Purnima 2022 Date

Sharad Purnima 2022 Date पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। मान्यता है की इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। इसी कारण इसे रास पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा, कौमुदी व्रत आदि कई नामों से भी जानते हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन आसमान से अमृत वर्षा होने के साथ ही माँ लक्ष्मी पृथ्वी पर आती है और अपनी कृपा बरसाती है इस दिन किये उपाय बेहद लाभकारी साबित होते है आज हम आपको शरद पूर्णिमा 2022 की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, चंद्रोदय का समय, नियम और इस दिन किये जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में बताएँगे.

शरद पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2022 Sharad Purnima 2022 Shubh Muhurat

  1. साल 2022 में शरद पूर्णिमा का व्रत 9 अक्टूबर रविवार को है |
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 9 अक्टूबर प्रातःकाल 03:41 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 10 अक्टूबर रात 02:24 मिनट पर|
  4. शरद पूर्णिमा के दिन चद्रोदय का समय होगा- 9 अक्टूबर 5:51 मिनट पर|

शरद पूर्णिमा पूजा विधि Sharad Purnima puja vidhi

शास्त्रों में पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ जप-तप और स्नान-दान का बड़ा महत्व है इस दिन सुबह उठकर व्रत का संकल्प लें और किसी पवित्र नदी, जलाश्य या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करे. स्नान के बाद पूजास्थल पर माता लक्ष्मी और श्रीहरि की प्रतिमा स्थापित करें। प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हें सभी पूजन सामग्री अर्पित करे. आज के दिन माँ लक्ष्मी को चावल की खीर का भोग लगाएं। रात्रि में चाँद की पूजा करे और भोग वाली खीर को छलनी से ढककर चंद्रमा की रोशनी में रखे. अगली सुबह स्नान कर उस खीर को मां लक्ष्मी को अर्पित कर प्रसाद रूप में घर-परिवार के सदस्यों में बांट दें। माना जाता है की इससे उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है.

माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय Sharad Purnima upay

  1. शास्त्रों के अनुसार आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ ही माँ को 5 कौड़ियां अर्पित करे और दूसरे दिन लाल या पीले रंग के कपड़े में इन कौड़ियों को लपेटकर तिजोरी में रख लें।
  2. शरद पूर्णिमा की रात में माँ लक्ष्मी धरती पर विचरण करती है इसीलिए शाम घर में मुख्य दार पर हल्दी से स्वस्तिक बनाये ताकि माँ लक्ष्मी जी का आगमन आपके घर में हो सके.
  3. शरद पूर्णिमा के दिन एकाक्षी नारियल को पूजास्थल पर स्थापित कर नियमित इसकी पूजा करे इससे धनलाभ होता है.
  4. शरद पूर्णिमा की रात खीर बनाकर चांद की रोशनी में रखनी चाहिए. Sharad Purnima 2022 Date कहा जाता है की पूर्णिमा पर चांद की किरणें अमृत बरसाती हैं और इस खीर में अमृत का अंश मिल जाता है जिसे ग्रहण करने पर व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है.
  5. पूर्णिमा की रात माँ लक्ष्मी जी का पूजन कर पूजास्थल पर हल्दी की गांठ, गोमती चक्र, कौड़िया और धनिया रखकर इनकी भी पूजा करे और पूजा के बाद इन्हे अपने धन रखने के स्थान पर रख दे इससे सालभर आपके घर में माँ लक्ष्मी जी का आगमन बना रहता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

शरद पूर्णिमा नियम Sharad Purnima upay

  1. मान्यता है की पूर्णिमा की रात वातावरण में चन्द्रमा का प्रभाव काफी तेज रहता है इसीलिए ऐसे में पूर्णिमा के दिन क्रोध नहीं करना चाहिए.
  2. शास्त्रों में इस तिथि का काफी महत्व है इसीलिए इस दिन तामसिक चीजे या तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए.
  3. इस दिन सात्विक भोजन ही ग्रहण करे.
  4. पूजा के बाद व्रत की कथा जरूर सुननी चाहिए.
  5. शरद पूर्णिमा के व्रत में फल और जल का सेवन करना चाहिए.
  6. इस दिन काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए।
error: