होलिका दहन कब है 2026 Holika Dahan 2026 Muhurat
होली 2026 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2026
- साल 2026 में होली का पर्व 3 और 4 मार्च को मनाया जायेगा|
- 3 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगवाली होली खेली जायेगी|
- पूर्णिमा तिथि आरंभ – 2 मार्च सायंकाल 05:55 मिनट पर|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 3 मार्च सायंकाल 05:07 मिनट पर|
- होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 3 मार्च सायंकाल 06:22 मिनट से रात्रि 08:50 मिनट तक|
- भद्रा पूँछ – प्रातःकाल 01:25 मिनट से प्रातःकाल 02:35 मिनट|
- भद्रा मुख – प्रातःकाल 02:35 मिनट से प्रातःकाल 04:30 मिनट|
होलिका दहन विधि Holika Pujan Vidhi
शास्त्रों के अनुसार शुभ मुहूर्त में होलिका पूजन के लिए स्वच्छ होकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे और फिर होलिका की पूजा वाले स्थान पर गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाए. प्रतिमा को रोली, धूप, फल-फूल, गुड़, हल्दी, बताशे, गुलाल, नारियल, मिठाईया अर्पित कर विधिवत पूजन करे. अंत में होलिका की चार या सात बार परिक्रमा कर कच्चा सूत होलिका में लपेटते जाय परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए.
होलिका दहन का महत्व Holika Dahan 2026
होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में खास महत्व रखता है. होली वसंत ऋतु का संदेश लेकर आती है पौराणिक कथाओं के अनुसार होलिका पूजन से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाते हैं इससे आपसी प्यार और सौहार्द बढ़ता है। होली के दिन भगवान श्री कृष्ण, श्री हरि और कुल देवी-देवताओं की पूजा करने का भी खास महत्व माना जाता है.