होली कब है 2026 में Holi Kab Hai 2026 Date Time

होलिका दहन कब है 2026 Holika Dahan 2026 Muhurat

Holi Kab Hai 2026 Date TimeHoli Kab Hai 2026 Date Time पंचाग के अनुसार होली का त्यौहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. यह पर्व 2 दिन का होता है पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन रंगवाली होली खेली जाती है. होली से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू होते है जिनमे शुभ कार्य करना वर्जित होता है. शास्त्रों के अनुसार भद्राकाल में होलिका दहन नहीं करना चाहिए. आइये जानते है साल 2026 होली कब है, दिन व सही तारीख, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इसका महत्व क्या है|

होली 2026 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2026

  1. साल 2026 में होली का पर्व 3 और 4 मार्च को मनाया जायेगा|
  2. 3 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगवाली होली खेली जायेगी|
  3. पूर्णिमा तिथि आरंभ – 2 मार्च सायंकाल 05:55 मिनट पर|
  4. पूर्णिमा तिथि समाप्त – 3 मार्च सायंकाल 05:07 मिनट पर|
  5. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 3 मार्च सायंकाल 06:22 मिनट से रात्रि 08:50 मिनट तक|
  6. भद्रा पूँछ – प्रातःकाल 01:25 मिनट से प्रातःकाल 02:35 मिनट|
  7. भद्रा मुख – प्रातःकाल 02:35 मिनट से प्रातःकाल 04:30 मिनट|

होलिका दहन विधि Holika Pujan Vidhi

शास्त्रों के अनुसार शुभ मुहूर्त में होलिका पूजन के लिए स्वच्छ होकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे और फिर होलिका की पूजा वाले स्थान पर गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाए. प्रतिमा को रोली, धूप, फल-फूल, गुड़, हल्दी, बताशे, गुलाल, नारियल, मिठाईया अर्पित कर विधिवत पूजन करे. अंत में होलिका की चार या सात बार परिक्रमा कर कच्चा सूत होलिका में लपेटते जाय परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए.

होलिका दहन का महत्व Holika Dahan 2026

होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में खास महत्व रखता है. होली वसंत ऋतु का संदेश लेकर आती है पौराणिक कथाओं के अनुसार होलिका पूजन से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाते हैं इससे आपसी प्यार और सौहार्द बढ़ता है। होली के दिन भगवान श्री कृष्ण, श्री हरि और कुल देवी-देवताओं की पूजा करने का भी खास महत्व माना जाता है.

error: