होलिका दहन कितनी तारीख को है Holika Dahan 2025 Muhurat
होली 2025 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2025
- साल 2025 में होली का पर्व 13 और 14 मार्च को मनाया जायेगा|
- 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को रंगवाली होली खेली जायेगी|
- पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 13 मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट पर|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 14 मार्च दोपहर 12:23 मिनट पर|
- होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 13 मार्च रात्रि 11:26 मिनट से रात्रि 12:30 मिनट तक|
- भद्रा पूँछ – सायंकाल 06:57 मिनट से रात्रि 08:14 मिनट|
- भद्रा मुख – रात्रि 08:14 मिनट से रात्रि 10:22 मिनट|
होलिका दहन विधि Holika Pujan Vidhi
शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन से पहले स्वच्छ होकर होलिका पूजन करना चाहिए. शुभ मुहूर्त में होलिका पूजन के लिए पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे और फिर होलिका की पूजा वाले स्थान पर गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाए. प्रतिमा को रोली, धूप, फल-फूल, गुड़, हल्दी, बताशे, गुलाल, नारियल, मिठाईया अर्पित कर विधिवत पूजन करे. अंत में होलिका की चार या सात बार परिक्रमा कर कच्चा सूत होलिका में लपेटते जाय परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.
होलिका दहन का महत्व Holika Dahan 2025
होली भारतीय संस्कृति के प्रमुख पर्वो में से एक है. यह रंगों की भरमार, खुशियाँ और बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है. होली वसंत ऋतु का संदेश लेकर आती है पौराणिक कथाओं के अनुसार होलिका पूजन से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाते हैं इससे आपसी प्यार और सौहार्द बढ़ता है। होली के दिन भगवान श्री कृष्ण, श्री हरि और कुल देवी-देवताओं की पूजा करने का भी खास महत्व माना जाता है.