होलिका दहन कब है Holika Dahan 2026 Date
होली 2026 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2026
- साल 2026 में होली का पर्व 3 और 4 मार्च को मनाया जायेगा|
- 3 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगवाली होली |
- पूर्णिमा तिथि आरंभ – 2 मार्च सायंकाल 05:55 मिनट पर|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 3 मार्च सायंकाल 05:07 मिनट पर|
- होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 3 मार्च सायंकाल 06:22 मिनट से रात्रि 08:50 मिनट तक|
- भद्रा पूँछ – 3 मार्च प्रातःकाल 01:25 मिनट से प्रातःकाल 02:35 मिनट|
- भद्रा मुख – 3 मार्च प्रातःकाल 02:35 मिनट से प्रातःकाल 04:30 मिनट|
होलिका दहन विधि Holika Pujan Vidhi
शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त में पूजा वाले स्थान पर गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाए. रोली, धूप, फूल, गुड़, हल्दी, बताशे, गुलाल और नारियल, फल मिठाईया अर्पित कर विधिवत पूजन करे. आज के दिन भगवान निरसिंह का भी विधि-विधान से पूजन करना चाहिए. इसके बाद होलिका की चार या सात परिक्रमा कर कच्चा सूत होलिका में लपेटे और फिर होलिका दहन करना चाहिए.
होलिका दहन क्या करे Holika Dahan Niyam
- होलिका दहन के दिन विधि विधान से शुभ मुहूर्त में अग्नि देव और भगवान विष्णु की पूजा करें. ‘ॐ श्री हनुमते नमः’ का जाप करें. होलिका की 7 परिक्रमा कर जल चढ़ाएं.
- होलिका दहन वाले दिन किसी ज़रूरतमंद को अन्न-धन का दान करना शुभ होता है.
- होलिका दहन की बची हुई राख घर लाकर लाल कपड़े में बांधकर धन रखने के स्थान पर रखने से धन में वृद्धि के योग बनते है.
- पांच लौंग और पांच इलायची होलिका में डालें इससे धनलाभ होता है