हरतालिका तीज पूजा विधि Teej Puja Vidhi
Hartalika Teej 2025 पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। शास्त्रों में हरतालिका तीज का व्रत सुहागन महिलाओ के लिए खास महत्व रखता है. इस दिन महिलाये निर्जल व्रत रखकर भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करती है. मान्यता है की हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाओ को कुछ विशेष कार्य करने चाहिए जिससे उन्हें अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त हो. आइये जानते है साल 2025 में हरतालिका तीज कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन सुहागिन महिलाओ को कौन से कार्य करने चाहिए|
हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त 2025 Hartalika Teej Muhurat 2025
- साल 2025 में हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त मंगलवार |
- तृतीया तिथि शुरू – 25 अगस्त दोपहर 12:34 मिनट |
- तृतीया तिथि समाप्त – 26 अगस्त दोपहर 01:54 मिनट |
- ब्रह्म मुहूर्त – प्रातःकाल 04:27 मिनट से प्रातःकाल 05:12 मिनट|
- प्रातःकाल पूजा मुहूर्त – प्रातःकाल 05:56 मिनट से 08:31 मिनट तक|
- अभिजीत मुहूर्त – प्रातःकाल 11:57 मिनट से दोपहर 12:48 मिनट|
- विजय मुहूर्त – दोपहर 02:31 मिनट से दोपहर 03:23 मिनट|
- व्रत पारण समय – 27 अगस्त को सूर्योदय के बाद|
हरतालिका तीज पूजा विधि Hartalika Teej Puja Vidhi
तीज के दिन प्रातः स्नान कर सोलह श्रृंगार करे और निर्जल व्रत का संकल्प ले. सबसे पहले पूजास्थल पर एक साफ़ चौकी में भगवान गणेश, भगवान शिव व माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित करे, धूप-दीप जलाये और गणेश जी की पूजा कर और उन्हें दूर्वा चढ़ाये. इसके बाद भगवन शिव और माता पार्वती की पूजा कर सभी पूजन सामग्री अर्पित करे. माता पार्वती को सिन्दूर और अन्य सुहाग की सामग्री चढ़ाये. इसके बाद हरतालिका तीज व्रत कथा पढ़कर आरती करे.
सुहागिन महिलाएं क्या करे Hartalika Teej 2025
- शास्त्रों के अनुसार तीज का व्रत सौभाग्य प्राप्ति के लिए किये जाता है ऐसे में हरतालिका तीज के दिन हरे रंग के वस्त्र और हरे रंग की श्रृंगार सामग्री का इस्तेमाल करना चाहिए क्योकि हरा रंग सौभाग्य का कारक माना जाता है.
- हरतालिका तीज के दिन मां पार्वती को लाल रंग की चुनरी और सिन्दूर अर्पित करना शुभ होता है|
- इस दिन माता पार्वती को सुहाग सामग्री चढाने के बाद सुहागन महिलाओ को भी सुहाग सामग्री दान करनी चाहिए|