हरियाली तीज पूजा विधि Teej Puja Vidhi
हरियाली तीज शुभ मुहूर्त 2024 Hariyali Teej Muhurat 2024
- साल 2024 में हरियाली तीज का पर्व 7 अगस्त बुधवार को मनाया जाएगा|
- तृतीया तिथि शुरू होगी – 6 अगस्त सायंकाल 07:52 मिनट पर|
- तृतीया तिथि समाप्त होगी – 7 अगस्त रात्रि 10:05 पर|
- ब्रह्म मुहूर्त – प्रातःकाल 4:21 मिनट से लेकर प्रातःकाल 5:03 मिनट|
- पूजा के शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 5:46 मिनट से प्रातःकाल 09:06 मिनट|
- प्रातःकाल 10:46 मिनट से दोपहर 12:27 मिनट
- दोपहर 03:47 मिनट से लेकर सायंकाल 7:07 मिनट|
हरियाली तीज पूजा विधि Hariyali Teej Puja Vidhi
हरियाली तीज के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद सोलह श्रृंगार कर निर्जल व्रत का संकल्प लेना चाहिए. सभव हो तो इस दिन हरा रंग धारण करे. सबसे पहले पूजास्थल पर एक साफ़ चौकी पर भगवान गणेश, भगवान शिव व माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित करे. प्रतिमा के सामने धूप-दीप जलाकर सभी पूजन सामग्री अर्पित करे. माता पार्वती को सिन्दूर और अन्य सुहाग की सामग्री अर्पण करें| इसके बाद हरियाली तीज व्रत कथा पढ़कर आरती करे.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.
सुहागिन महिलाएं क्या करे Hariyali Teej 2024
- शास्त्रों के अनुसार हरियाली तीज का व्रत अखंड सौभाग्य के लिए किया जाता है इस दिन सुहागिन महिलाओ को 16 श्रृंगार करने चाहिए.
- इस दिन सुहागिन महिलाओं को हाथो में मेंहदी लगाना शुभ माना जाता है.
- संभव हो तो इस दिन पति-पत्नी को साथ मिलकर शिव-पार्वती की पूजा करनी चाहिए.
- इस दिन माता पार्वती को सुहाग की सामग्री चढ़ानी चाहिए.
- इस दिन सुहाग की सामग्री और अन्न का दान करना शुभ होता है.
- आज के दिन तीज व्रत की कथा जरूर सुननी चाहिए.